सहर होने को है 26th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है सच से रुबरु।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर काफी ज्यादा परेशान होती है क्योंकि उसके पीछे गुंडे लगे हुए होते है।
सहर की कोशिश
एक समय के बाद सहर का फोन भी नहीं लगता है। जहां माहीद को बार – बार चिंता होती है कि आखिरकार क्या हुआ होगा। इस चिंता में माहीद सही से गाड़ी तक नहीं चलाता है और अचानक गाड़ी पलटने का डर उसे होने लग जाता है। वही माहीद कोशिश करता है किसी भी तरह वो सहर के पास सही समय तक पहुंच जाए। जिसके बाद सहर गुंडों से बचकर वही हवेली में जाती है। जहां उसकी अम्मी की मौत हुई होती है। कौसर के खून और कई सारी चीजों के जवाब मांगे जाते है सहर के दिल में लेकिन सहर सिर्फ और सिर्फ छिपने की कोशिश करती है और वो वापस से उसी संदूक में जाती है। जहां, कौसर छिप गई थी होती है। कौसर की लिखावट से सहर को समझ जाता है कि उसकी अम्मी ने लिखा हुआ है ये। उर्दू में लिखा जाता है कि, कौसर के जान से ज्यादा सहर की जान बचानी जरूरी है।
माहीद के सवाल
वही अब सहर को बचाने के लिए माहीद आ जाता है और गुंडों को जमकर पीटता है। ऐसे में सहर माहीद के पास आती है और माहीद देखता है उस पर झूमर गिरने वाला होता है। जहां माहीद उसकी जान बचाता है और सहर से माफी मांगता है क्योंकि आज भी वो माहीद को कातिल समझती है। हुस्ना अमाल को अपनी जाल में फंसा कर घर में खुशी से नाच रही होती है और हैदर को भी खुश होने के लिए कहती है। लेकिन हैदर कहता है काम को अंजाम दे दिया जाएगा तभी वो नाचेगा। वही अब सहर और माहीद के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को बचाने के लिए माहीद आ जाता है। जिसके बाद अब सहर से माहीद नकली सगाई को असली में करने के लिए कहता है और माहीद इस बीच सहर से मांगता है एक और मौका।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

