सहर होने को है 25th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर चल रही है माहीद को परेशान करने की चाल।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां वो महारानी बनाकर शक्श को उसके साथ चलने के लिए कहती है क्योंकि एक चोर है उसके महल में आ गया है।
माहीद की परेशानी
सहर की खूबसूरती पर शक्श दीवाना होता है। जिसके बाद वो सहर को किसी और से मदद मांगने के लिए मना करता है और उसकी मदद के लिए तैयार हो जाता है। सहर कहती है कि, उसकी मदद के लिए उसे महल में जाना होगा। जिसके बाद सहर उसे उसे जगह लेकर जाती है। लेकिन उसी वक्त वहां पर माहीद को भी अहसास होता है कि, शायद ये कोई और नहीं बल्कि सहर है। सहर से अंजान बनकर उसकी मदद के लिए माहीद आता है लेकिन माहीद के सामने सहर महारानी बने का नाटक करती है और उसे कहती है दूर रहने के लिए क्योंकि उसे अपना काम खुद करने की आदत है। सहर से माहीद महारानी का नाम पूछता है लेकिन सहर ऐसा कोई नाम बताती है जिसे माहीद ने कभी भी सुना ही नहीं होता है। वही दूसरी तरफ अब सहर को वहां छोड़कर माहीद वहां से चले जाता है और अंजान शख्स के साथ सहर अंदर आती है और उस पर जाल फेंक कर उसे फंसाने की कोशिश करता है। ऐसी में सहर की ये चाल उसपर ही हावी हो जाती है। जहां वो शक्श उसे ही मारने की कोशिश करता है।
सहर की चाल
लेकिन सही समय पर आकर सहर को माहीद बचा लेता है और उसे समझ नहीं आता है सहर ऐसा क्यों कर रही है ? सहर बताती है जंगल में ये शख्स को देखा था उसने। सहर जान से मारने की धमकी देती है लेकिन, सहर और माहीद दोनों ही कोशिश करते है वो सच कहे लेकिन वो बताता नहीं है और कहता है कौसर जंगल न मिली ही नहीं थी। अमाल सहर के कॉलेज जाकर इंटरव्यू कल के लिए करवाना चाहती है लेकिन मैनेजमेंट करने को तैयार नहीं होते है जिसके बाद माहीद को ताहिर का फोन आता है हालत बताए जाते है। ऐसे में अब सहर को माहीद इंटरव्यू देने के लिए कहता है लेकिन सहर मना कर देती है। वही दूसरी तरफ, अब हैदर फरीद से बात करता है और कुछ – कुछ जगह वो बुराई करता है कि किस तरह से माहीद ने चीजों को खराब कर दिया है। जिसके बाद हुस्ना वहां आती है और हैदर को वहां से लेकर जाती है। जिसके बाद अब कौसर को लेकर हुस्ना कहती है कि, ये वही है जिसे सभी आशिक समझते है कौसर का। हैदर को संभलकर चीजें करने के लिए कहती है हुस्ना। वही अब दूसरी तरफ माहीद के सामने जिद्द कर बैठती है सहर की उसे कोई यहां से नहीं ले जा सकता है क्योंकि उस सिर्फ और सिर्फ अपनी अम्मी को ढूंढना है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को माहीद विश्वास करने कहता है और कहता है क्या उसे सच में लगता है कि उसकी अम्मी के लिए वो परेशान नहीं है ? अमाल प्रिंसिपल से बात करती है कि कल के लिए उसका इंटरव्यू किया जा सकता है ? ऐसे में अब प्रिंसिपल मना करते है और कहते है उसका इंटरव्यू यहां भी नहीं होगा। लेकिन तब तक सहर और माहीद आ जाते है और सहर कहती है कि उन्हें अब फैसला बदलना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

