सहर होने को है 20th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है परेशान अपने सच को जानकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां सहर माहीद की मदद करने के लिए उसके पास आती है और तभी फोन पर सहर फरीद से बात करती है कि, माहीद की रिपोर्ट्स की उसे जरूरत है।
सहर की कोशिश
ये बात सुनकर कैज की अम्मी को अजीब लगता है और वो चीज़ों को पता करने की कोशिश करती है। इस बीच ही माहीद के बाद सहर चली जाती है। जहां, सहर माहीद से बात करने की कोशिश करती है और उसे कहती है कि माहीद की जिदंगी में वो कितनी खास है। माहीद को उसकी मदद करनी चाहिए क्योंकि, अगर उसने बात नहीं सुनी तो, सहर के साथ गलत हो जाएगा। सहर और माहीद के बीच बहस शुरू हो जाती है। जिसके बाद माहीद सहर को उसका काम करने के लिए कहता है और माहीद को अपना काम करना होता है। वही सहर माहीद की मदद करती है और बेंच बनाती है। जिसके बाद सहर और माहीद एकसाथ काम करते है और तभी सहर से पेंट गिर जाता है। सहर और माहीद के बीच पेंट को लेकर बहस हो जाती है और दोनों ही रंग में रंग जाते है।
माहीद के सवाल
इस बीच कैज की अम्मी भी वहां आती है और जाने – अंजाने में रंग उन पर भी गिर जाता है। लेकिन वो वहां से चली जाती है। वही माहीद और सहर बाहर आते है पता लगाने कि कौन था वो शख्स ? जिसके बाद दोनों ही अलग – अलग जगह जाते है। दूसरी तरफ पब्लिशर के पास जाकर अमाल उसे कहती है मौके के लिए उसका शुक्रिया लेकिन ये सब उसे नहीं होने वाला है। जिसके बाद हुस्ना की चाल नाकामयाब हो जाती है और इसका दुख हुस्ना को होता है। वही सहर अंदर तहखाने में आती है और नाजिमा को देखती है। माहीद बाहर घर के नौकर को देखता है। जिसे सवाल करता है। घर के नौकर का कहना होता है कुछ चीजें खराब हो गई थी उसे ही रखने बाहर आए हुए है। वही दूसरी तरफ अब सहर के पैरों पर नाजिमा गिर जाती है और माहीद को लेकर हुस्ना की चाल को बताती है क्योंकि सहर को नाजिमा और हुस्ना ने काफी ज्यादा परेशान किया हुआ है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर नाजिमा को बताती है कि किस तरह से हुस्ना ने उसके खिलाफ नई चाल चली है। वही दूसरी तरफ अब माहीद सहर को कपड़े देता है। जहां, माहीद बताता है जब वो पहली बार यहां से गई थी तो ये कपड़े धुलने के लिए गए थे। सहर इसे पहन सकती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

