29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026

सहर होने को है 19th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट: सहर और माहीद ने लिया हुस्ना के लिए बड़ा खतरा ?

सहर होने को है 19th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर और माहीद काफी ज्यादा हो चुके है परेशान अपने काम को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर और माहीद से होती है। जहां सहर इस बार अपने भेष को बदलकर माहीद का पीछा करती है और माहीद इस बार भी उसे पहचान लेता है।

सहर का शक

लेकिन इस बार माहीद इस बात पर यकीन रखता है कि उसके होते हुए सहर को कुछ नहीं होने वाला है। जहां अब वो बार – बार सहर को धोखा देकर आगे जाने की कोशिश करता है और उसकी ये कोशिश नाकामयाब हो जाती है। सहर को बूढ़ी औरत समझकर हर कोई सहारा देने की बात करता है लेकिन सहर किसी से मदद नहीं मांगती है। वही अब कैज का इस्तमाल कर माहीद और अमाल को धोखा देने की बात हैदर करता है और कैज को उसके कमरे में भेजता है उसका फोन लाने के लिए जहां वो अमाल को अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करता है और उसका फोन लेकर भाग जाता है। सहर चीजों को समझती है माहीद क्या करने की कोशिश करता है। वही ज्वेलर के पास जाकर माहीद उसे सच बुलवाने की कोशिश करता है। जहां अब माहीद भी धमकी देता है और सारा सच बताने के लिए कहता है।

माहीद का झूठ

अमाल कैज को पकड़ने के लिए जाती है। जहां हैदर उसे पकड़ लेता है और धमकी देने की कोशिश करता है। लेकिन सही समय पर ताहिर आकर अमाल को बचा लेता है और हैदर को जिस तरह से चोट लगी हुई होती है उस दिन उसने इंशा के कमरे में भी उसी चोट को देखा होता है। जहां अब इंशा को लेकर अमाल और ताहिर को शक होता है। आग से माहीद धीरे – धीरे सारे सोने को पिघलाने की कोशिश करता है। क्योंकि, माहीद उसे सच बुलाने की कोशिश करता है और उस कोशिश में वो कामयाब हो जाता है। जहां कौसर और दादा जान की मौत का सच सामने आता है। हॉस्पिटल में हैदर और फरीद, सुल्ताना का सामना होता है। जहां एक बार फिर से दोनों में बहस होती है अमाल को लेकर। लेकिन फरीद कहता है अगर उसने अमाल को कुछ भी किया है तो सही नहीं होने वाला है। हैदर इन धमकियों से डरता नहीं है ये बात वो बता चुका है। माहीद के साथ कौसर भी ये सच छिपकर सुन रही होती है और वो ये सब सुनकर भाग जाती है। जहां माहीद उसे रोकने की कोशिश करता है लेकिन वो सुनती नहीं है। वही घर आकर माहीद अपना डर बताता है कि अगर सहर के साथ भी हुस्ना ने यही किया तो क्या होगा ? उसे समझ नहीं आ रहा है वो कितना खतरनाक है। सहर माहीद को संभालने की कोशिश करती है और उसे शांत रहने की बात करती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, हुस्ना की सच्चाई माहीद को पता चल जाती है जिसके बाद वो सहर को हुस्ना से बचने के लिए कहता है और माहीद उसे बताता है कि किस तरह की खतरनाक औरत है वो सहर की जान खतरे में आ सकती है। लेकिन सहर सुने का कुछ नाम नहीं ले रही है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here