सहर होने को है 17th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर ने मान ली है फरीद की बात को।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अमाल और सहर से होती है। जहां अमाल अब सहर को वहां से चलने के लिए कहती है लेकिन, सहर जाती नहीं है। इस बीच फरीद बताता है कि किस तरह से शिप्रा ने उसकी गलती को माफ कर दिया है। जिसके बाद अब शिप्रा ने एक शर्त रखीं है।
माहीद का विश्वास
सहर पूछती है कैसी शर्त ? सहर को पता चलता है डॉक्टर शिप्रा अब सहर के लिए लखनऊ का कहती है क्योंकि, वो अब फरीद के साथ ट्रेनिंग लेंगी। इस बीच ही अब सहर इस बात पर सोचती है और अमाल ये सभी चीजों किराये मना करती है लेकिन, सहर हां कह देती है। माहीद को समझ नहीं आता है कैसे वो ये सभी चीजों को करने वाला है ? वही अब हुस्ना और नाजिमा के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। जहां हुस्ना अपना नाटक शुरू करती है और कहती है सात साल में नाजिमा की जिंदगी बदल गई है। जिसके बाद अब हुस्ना और नाजिमा दोनों ही अपनी जिदंगी इस तरफ से बिताने की बात करते है।
सहर की कोशिश
वही अब माहीद घर में आता है कैज की चिंता हुस्ना करती है। लेकिन कैज को इस बात का भनक माहीद नहीं लगने देता है और कहता है हुस्ना को शांत रहने के लिए। जिसके बाद अब सहर भी लखनऊ आ गई होती है और अमाल सहर दोनों को पैसे की चिंता होती है। लेकिन, सहर ये परेशानी अमाल को नहीं देना चाहती है जिसकी वजह से वो ये सब बताती नहीं है। वही अब अमाल सैंडविच खाने बाहर जाती है और सहर घर में हिसाब करती है। दूसरी तरफ हुस्ना को माहीद कहता है कोई भी चीज की भनक कैज को नहीं लगनी चाहिए। नहीं तो घरवालों के लिए सही नहीं रहने वाला है। वही अब माहीद के जैकेट से सहर की वॉलेट दिखता है और इस जैकेट की वजह से अब सहर माहीद को फोन करती है मिलन के लिए लेकिन माहीद के पास उस वक्त ही हैदर आ जाता है और माहीद सहर का फोन कट कर देता है। जिसके बाद सहर ठान लेती है वो वापस तो करेगी लेकिन, सारी चीजें खत्म करने के बाद।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर की जान खतरे में आ जाती है और कई लोग ये बात माहीद को बताते है कि, करेंट की वजह से सहर बेहोश हो गई है। माहीद जाने की कोशिश करता है लेकिन बाद में सोचने लग जाता है कि, किस तरह से वो बार – बार सहर की जिदंगी खराब कर देता है इसलिए वो अब नहीं जाएगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

