31.5 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026

सहर होने को है 16th जून 2026 रिटेन अपडेट: सहर और कौसर पर हुआ माहीद को विश्वास

सहर होने को है 16th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर हो चुकी है जंगलों में गायब।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत सहर से होती है। जहां, सहर और कौसर को अंजना शख्श ढूंढ लेते है कि, किस तरह से वो अपने ही घर में छिपे हुए है। लेकिन सहर उन्हें चखमा देकर वहां से चली जाती है।

सहर का डर

दूसरी तरफ दादा जान का जनाजा उठता है और माहीद इन सभी कामों में बिजी रहता है लेकिन, सहर और कौसर को लेकर सभी जो भी बातें करते है वो सभी चीजें माहीद सुनता है। कही ना कही सभी को विश्वास होता है कि, सहर और कौसर ने ऐसा कुछ भी काम नहीं किया है। ताहीर सहर से बात करन की कोशिश करता है लेकिन माहीद उसे मना करता है और कहता है उसे अगर बात करना होगा तो, वो खुद भी बात कर लेगा। हुस्ना हैदर को अपनी अगली चाल चलने के लिए कहता है क्योंकि, हुस्ना अपनी चाल से अब डर चुकी है लेकिन आज तक कुछ भी उसने ऐसा नहीं किया है। हुस्ना हैदर को चीजें समझाने की कोशिश करती है।

हुस्ना की चाल

कौसर और सहर जंगलों के जाते है। जहां, सहर और कौसर पर कुल्हाड़ी से वार किया जाता है लेकिन सहर अपने आपको बचा लेती है। सबसे दूर हो कर सहर अब अपनी अम्मी को वहां से चले जाने के लिए कहती है क्योंकि, अब दोनों अगर साथ रहे तो किसी ना किसी की जान चली जाएगी। कौसर सहर को खूब सारा प्यार कर वहां से चली जाती है। लेकिन अब सहर लगातार माहीद को फोन करती है और हुस्ना माहीद के फोन उसे लेकर नीचे फेंक देती है और माहीद को किसी से भी ताल्लुक़ रखने से मना करती है क्योंकि, अब सहर का इस परिवार से कोई भी रिश्ता नहीं है। जिसके बाद सहर लगातार पेड़ पर बैठकर फोन करती है। हुस्ना माहीद को सहर से दूर रहने के लिए कहती है लेकिन माहीद कहता है सबूत सभी के खिलाफ होेंगे फिर भी कुछ ना कुछ सच आ ही जाएगा सभी के सामने। बदले में माहीद हुस्ना से ही पूछता है कि उसे कैसे पता कल सहर घर पर थी ? हुस्ना कहती है दोनों को साथ में उसने देखा था। माहीद अपने फोन लेकर कमर में जाता है। जहां सहर का मैसेज वो देखता है कि, सहर ने उसे मदद मांगी है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को बचाने के लिए माहीद जंगल में आता है। जहां, वो देखता है कि सहर पेड़ पर बैठी हुई है। वही दूसरी तरफ अब सहर को बचाने लिए माहीद गुंडों से लड़ता है और इस बीच ही दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here