29.4 C
Mumbai
Friday, July 17, 2026

सहर होने को है 16th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट: सहर की नाकाम कोशिशें, टूट गया माहीद का सपना

सहर होने को है 16th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल सहर होने को है, में इन दिनों कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब सहर को लेकर माहीद ने लिया है बड़ा फैसला।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत माहीद से होती है। जहां माहीद सारी चीजों को लेकर फैसला करता है। वही दूसरी तरफ अब सहर के ऊपर एक स्टैंड गिरता है जिसके उसके ड्रेस के अंदर आइस्क्रीम चली जाती है और सभी को लगता है सहर को चोट लगी हुई है।

माहीद का विश्वास

माहीद सोचने लग जाता है कि उसने बचाया नहीं है। जिसकी वजह से सहर जख्मी हो गई है। वही माहीद सहर से मिलने आता है और उसकी चोट से मदद करता है लेकिन, सहर बताती जा कि ड्रेस में आइस्क्रीम चली गई है। जिसकी वजह से ये सब हो रहा है। सहर की मदद माहीद करता है और उसके नजदीक जाकर आइस्क्रीम निकालता है। ऐसे में माहीद अपना जैकेट उसे देता है और कहता है कि,उसे अपनी चिंता करनी चाहिए क्योंकि बाहर सब सवाल करेंगे। सहर को माहीद अपना जैकेट देता है और कहता है पहने के लिए। बार – बार सहर के करीब जाने से माहीद डरता है लेकिन उसे समझ नहीं आता है अल्ला चाहता क्या है ?

सहर की कोशिश

वही अब सहर अमाल से मिलती है और उसे बताती है क्या कुछ हुआ है ? अमाल खुश होती है कि माहीद उसे मिला है लेकिन सहर काफी ज्यादा नाराज रहती है। वही अब फरीद डॉक्टर शिप्रा से मिलने जाता है। जहां पहले से कई शक्श सहर की तारीफे करते है। ऐसे में फरीद अपनी भी पहचान लेकर आता है और शिप्रा बताती है कि किस तरह से सहर से गलती हुई है। फरीद रिक्वेस्ट करता है और सहर में अपने आपको शिप्रा को देखने के लिए कहता है। शिप्रा याद करती है कि किस तरह से उसने अपने बेटे को खो दिया था। जिसके बाद फरीद की ये रिक्वेस्ट शिप्रा मान जाती है। वही अब माहीद की जैकेट को देखकर कैज वहां आता है। जैकेट लेने के लिए लेकिन तब तक माहीद भी आता है और कहता है ये जैकेट उन्होंने ही दिया है। कैज वहां आइस्क्रीम की जिद्द करता है। जहां, माहीद सहर से पूछता है वो खा सकता है ? सहर एक खाने के लिए कहती है और अपने अब्बू से पूछने के लिए कहती है। कैज कहता है अब्बू ? उसने अपने अब्बू को कभी भी देखा नहीं है। सहर को कैज अपने बचपन की बात बताता है जहां, वो कहता है माहीद नहीं कह पाता था। जिसके बाद से वो दीमा बुलाता है। कैज वहां से चला जाता है और सहर को माहीद कहता है आपने अपने मन से कुछ भी सोच लिया ? वही अब सहर कहती है उसे गलत फहमी दूर करनी चाहिए़ थी ना ? माहीद कहता है क्यों दूर करनी चाहिए ? सहर वहां से चली जाती है और कैज के आइस्क्रीम के पैसे दें कि बात करता है। लेकिन, माहीद को याद आता है जैकेट में ही वॉलेट था। सहर के पास वापस से माहीद को जाना पड़ता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने पर वाला है कि, सहर को फरीद बताता है डॉक्टर शिप्रा ने उसकी कंप्लेन वापस ले ली है। लेकिन शर्त ये है कि उसे फरीद के साथ लखनऊ में काम करना होगा। ऐसे में माहीद है रहता है और वो सुनता है कि सहर लखनऊ आ रही है क्योंकि, सहर ने हां कर दी है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here