रिमझिम 5th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम हो चुकी है घना सिंह की हरकतों से परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम घना सिंह को देखती है कि वो दिया को किडनैप पर ले जा रहा होता है।
रिमझिम का सच
वही दूसरी तरफ मोहिनी बुआ का सारा सच सुनंदा सुन लेती है जिसके बाद उसका गुस्सा मोहिनी पर फूट जाता है और वो कहती है कि उसकी हिम्मत कैसे हुई? जिसे वो रिमझिम को नुकसान पहुंचा सके ? सुनंदा मोहिनी का फोन ले लेती है और उसे धमकी देती है कि, वो सारा सच समीर को बता दे। लेखी कुछ कहने जाए सुनंदा मोहिनी उसके सिर पर भारी समान फेंक कर बेहोश हो कर देती है। मोहिनी नहीं चाहती है कोई भी इस राज के बारे में जाने। सुनंदा को मोहिनी बंद कमरे में बंद कर देती है। वही दूसरी तरफ रिमझिम दिया कि जान खतरे में देखती है और घना सिंह को उसे छोड़ने के लिए कहती है लेकिन घना उसकी बात को सुनता नहीं है। इस बीच रिमझिम गाड़ी से उसका पीछा करती है। जहां समीर को वो वॉयस नोट भेज देती है कि दिया कि जान खतरे में है। पूजा करते वक्त अमायरा का हाथ जल जाता है और समीर डॉक्टर को कॉल करने के लिए फोन लेता है लेकिन अमायरा ऐसा करने से मना करती है। वही समीर को पता चलता है रिमझिम से मैसेज किया हुआ है जिसकी वजह से वो फोन लेता है। लेकिन अमायरा उसका फोन ले लेती है।
प्रेम की नाराज़गी
समीर रिमझिम का वॉयस नोट ऑन करता है और तब तक अमायरा उसका फोन फेंक देती है। जहां वॉयस नोट ऑन होता है कि, दिया की जान खतरे में है। जिसे सुनकर मोहिनी बुआ और सभी लोग परेशान हो जाते है। चंचल बताती है कि, दिया अपने कमरे में नहीं है। रिमझिम गाड़ी के बाहर निकलती है और घना उसे भी परेशान करने की कोशिश करता है। जिसके बाद दोनों को बेहोश करने के बाद घना उसे गाड़ी में बंद कर देता है। समीर हर जगह नाकाबंदी कर देता है जिसे रिमझिम और दिया आसानी से मिल सकें। वही दूसरी तरफ रूप और राजवीर की मां प्रेम को ऐसी दवाई खिलाती है जिसे प्रेम को और भी ज्यादा दिक्कत होने वाली होती है। लेकिन सही समय पर आकर राजवीर रोक देता है। ऐसे में राजवीर की मां सारा इल्जाम रूप पर डाल देती हैं और रूप को बुरा भला कहती है। घना नाकाबंदी से बचने के लिए अपना भेष बदल लेता है और अपने साथी को भी बदल लेने के लिए कहता है। जहां नाकाबंदी में वो पकड़ाए नहीं। पुलिस की गाड़ी रिमझिम के गाड़ी के सामने आती है और कही ना कही रिमझिम को लगता है उसका समीर उसे ढूंढ लेगा लेकिन ऐस नहीं होता है। समीर गाड़ी के अंदर जाता है लेकिन रिमझिम को ढूंढ नहीं पाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, समीर से एक बच्चा बात करता है जहां वो समीर के पैंट पर रिमझिम का ईयरिंग देखता है और इस बात से समीर को रिमझिम की याद आती है कि, आखिरकार रिमझिम कहां होगी ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

