26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

रिमझिम 4th  फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम पर फूटा समीर का गुस्सा, राजवीर का सच आया सामने

रिमझिम 4th  फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब समीर को जाता है रिमझिम और राजवीर को लेकर परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम को लगता है समीर ने उसकी बातें सुन ली है लेकिन ऐसा नहीं होता है।

रिमझिम की चाल

रिमझिम समीर की बात को नजरअंदाज कर देती है। जहां वो कहती है कि समीर से उसका कोई मतलब नहीं लेकिन समीर उसे रोक देता है और कहता है कि, रिमझिम के लिए अवीक ने केक लाया है जिसे लेकर रिमझिम थोड़ी इमोशनल हो जाती है। रिमझिम देर रात राजवीर के प्लान के लिए सोचती है। जहां, वो बार – बार देख रही होती है कि समीर सोया हुआ है कि नहीं ? पर्दे हटाकर देखने पर समीर को जगा होता है। जहां दोनों की बहस हो जाती है और समीर को रिमझिम कहती है, कि वो खराटे मार रहा था इसलिए वो सो नहीं रही है। रिमझिम देर रात लोरी गाती है और इस बीच समीर उसे शांत होने के कहता है क्योंकि उसे अब सोना है।

राजवीर और प्रेम बुआ सा का रिश्ता

समीर के सो जाने के बाद रिमझिम राजवीर से बाहर मिलने जाती है। जहां प्रताप की नजर उसपर रहती है और उसे लगता है कि, रिमझिम और राजवीर के बीच कुछ चल रहा है। रिमझिम राजवीर को बंदूक देती है और कहती है उसे प्रेम को वो भगा कर लेकर जा सकता है लेकिन असल में ये उसकी परीक्षा होती है जिसमें राजवीर पास हो जाता है और राजवीर कहता है वो ऐसा काम कभी नहीं करने वाला है। रिमझिम और राजवीर की तस्वीर प्रताप ले लेता है और देर रात समीर रिमझिम को देखता है कि, रिमझिम कमरे में नहीं है जिसके बाद वो बाहर देखने आता है और रिमझिम किचन में पानी पी रही होती है। समीर के लाख कहने पर भी रिमझिम सच नहीं बताती है लेकिन असल में अगली सुबह रूप घर में इस बात को लेकर कहती है। रिमझिम और राजवीर एक – दूसरे को पसंद करते है और समीर को रिमझिम के खिलाफ भड़काते है। मोहिनी बुआ सा कहती है रिमझिम घर की इज्जत को खराब कर रही है। राजा सा के घर में ऐसे काम सही नहीं है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम समीर से कहती है घर में पूजा देर से नहीं हो सकती है ? उसे एग्जाम के लिए जाना है। रिमझिम को लेकर समीर को गलत फहमी होती है। जहां, रिमझिम भेष बदलकर राजवीर से मिलने जाती है। वही दूसरी तरफ, समीर को लगता है रिमझिम और राजवीर एक – दूसरे से करते है प्यार।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें