32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 4th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : अमायरा और रिमझिम का हनीमून, रिमझिम पर लगा इल्जाम

रिमझिम 4th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम हो चुकी है परेशान अपने इल्जामों से।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम अपने अतीत को याद करती है लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आता है ये सब उसके साथ क्यों हो रहा है ?

 सुनंदा का सच

ऐसे में अब रिमझिम को सुनंदा समझाने की कोशिश करती है। लेकिन रिमझिम समझने को तैयार नहीं होती है। ऐसे में अब अमायरा अपने हनीमून जाने के लिए काफी एक्सिडेंट रहती है और वो समीर से भी कहती है अब जिस तरह से उसने वचन दिया है कभी भी वो रिमझिम के करीब नहीं जा सकता है। समीर को ये बात समझ आ जाती है। वही अब अमायरा रिमझिम को परेशान करने की नई तरकीब निकालती है। जहां, अमायरा रिमझिम के कमरे में कुछ डॉक्यूमेंट छिपाकर रख देती है और इस बात का इल्जाम भी अमायरा रिमझिम पर लगाती है। अमायरा समीर को कहती है उसके डॉक्यूमेंट मिल नहीं रहे है और उसे शक है ये काम कोई और नहीं बल्कि, रिमझिम ने ही किया होगा। जिसे वो हनीमून पर ना जा सके। चंचल प्रताप से कहती है अब उसे एकसाथ नहीं रहना है। क्योंकि हर दिन कुछ ना कुछ होता है और सारा इल्जाम उस पर ही आ जाता है। प्रताप चंचल को समझाता है कि उसका यही रहने में फायदा है। वही दूसरी तरफ, अमायरा और समीर रिमझिम के कमरे में आता है और उसे डॉक्यूमेंट के बारे में पूछते है। अमायरा पूरे कमरे की तलाशी लेती है और बेड के नीचे वो रखी हुई होती है जिसे वो डॉक्यूमेंट अमायरा के हाथ लग जाते हैं। लेकिन असल में, रिमझिम ने नहीं बल्कि ये काम अमायरा ने खुद ही करवाया था।

समीर हुआ बेहोश

रिमझिम कहती है ये सब करने की उसे कोई जरूरत नहीं है और करना भी होता तो वो सभी के सामने करती है। सुनंदा को गुस्सा आ जाता है और अमायरा को लेकर वो भली बुरी बातें कहती है जहां वो कहती है कि, इसकी शादी और ये सब उसकी नकली है। फेरे के वक्त तो ये थी भी नहीं नीचे। समीर को समझ नहीं आता है ये क्या बोल रही है ? और वो बुआ मां से सवाल करता है। सुनंदा सबूत के तौर पर चुनरी लेने जाती है। जहां वो राजवीर के कमरे में रूप को देखती है। लेकिन राजवीर रूप को वहां से चले जाने के लिए कहता है। रूप कहती है अब प्रेम भी उसे प्यार नहीं करती है। जिसके लिए उसे अब रूप के पास आना चाहिए। सुनंदा कमरे के देख लेती है और अभी को बुलाती है जहां, प्रेम सही समय पर उसे बेड के नीचे डाल देती है और खुद सामने आ जाती है। घर वालों को लगता है सुनंदा ने राजवीर और प्रेम को देखा है साथ में जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है। वही अमायरा और समीर अपने ट्रिप पर जाने के लिए नीचे आते है और चंचल उसे ड्रेस लेकर आने के लिए कहती है। जिसे, वो पहन सके। वही अमायरा बुआ मां को रिमझिम को घर से निकालने की सलाह देती है। लेकिन तब तक समीर जमीन पर बेहोश हो जाता है। जिसके बाद, प्रताप और सभी लोग उसे लेकर अपने कमरे में जाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, समीर को चिकन पॉक्स हो जाते है। जिसकी वजह से वो कमरे में अमायरा से पानी मांग रहा होता है लेकिन उसके पास कोई रहता है जिसकी वजह से रिमझिम भी उसके पास नहीं जा पाती है। रिमझिम अपनी कसम तोड़ने के लिए तैयार हो जाती है जहां, वो नीम का पेस्ट बनाकर समीर को लगाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here