रिमझिम 2nd मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम मीडिया के जरिए लाती है घरवालों का सच।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां रिमझिम समीर को सच बताती है और अमायरा को उसकी जिदंगी से चले जाने के लिए कहती है।
समीर की टेंशन
क्योंकि, अगर उसने समीर का पीछा नहीं छोड़ तो जिंदगी भर वो कुंवारी रह जाएगी। समीर रिमझिम को धोखेबाज कहता है और कहता है पहले इसने धोखा दिया अब बुआ मां के सपने तोड़ रही है। रिमझिम घर के सभी लोगों को बात सुनती है और देखती है कि किस तरह से समीर अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान होता है। रिमझिम अवीक और दादा सा का ख्याल रखती है। लेकिन तभी अवीक उसे सवाल करता है कि क्या अब कभी भी समीर और उसका प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सकता है ? अवीक का इस प्रोजेक्ट से बहुत ही ज्यादा सपना जुड़ा हुआ था। रिमझिम इस चीज को लेकर परेशान हो जाती है। वही समीर इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए हर जगह से मदद मांगता है लेकिन, उसे कही से भी मदद नहीं मिलती है। जहां, अब वो मंत्री को कहता है कि वो, अपनी सत्ता प्रताप को दे देगा लेकिन उसे समझना होगा कि, किस तरह से उसे पैसे की जरूरत है। इतने ही देर में कुछ गांव के लोग समीर के पास मदद के लिए आते है। जहां रिमझिम उन लोगों को भी देखती है कि इस प्रोजेक्ट के बंद होने की वजह से कितने को क्या नुकसान हुआ है ?
अमायरा का फूटा गुस्सा
प्रताप हैरान हो जाता है कि, सत्ता अब उसे पास आने वाले है और इस चीज के लिए वो बहुत ही ज्यादा खुश होता है। वही समीर सभी को आश्वाशन देता है कि प्रॉजेक्ट वापस से शुरू किया जाएगा। चंचल दिखाती है कि सोशल मीडिया पर किस तरह से समीर की बेइज्जती की जा रही है और इस बीच ही अमायरा रिमझिम को खरी – खोटी सुनाती है कि किस तरह से समीर और उसकी जोड़ी को उसने खराब कर दिया है। लेकिन सही समय पर रिमझिम अमायरा को रोक देता है रिमझिम को मारने से। रिमझिम अपने कमरे में आकर प्रेस वालों को इनवाइट करती है और ये चीन प्रताप देख लेता है। प्रेम बुआ सा का मन अपने घरवालों को लेकर परेशान होता है कि, किस तरह से उसे बचाया जा सकता है। प्रेम अपने घर जाना चाहती है लेकिन राजवीर की मां उसे धमकी देती है कि, आगे आज वो गई तो वापस नहीं आएगी।
रिमझिम का फैसला
रिमझिम घर में प्रेस कांफ्रेंस को बुलाती है जिसके बाद रिमझिम को देखकर घरवालों का गुस्सा फूट जाता है। लेकिन रिमझिम कहती है प्रेस वालों के सामने की अवीक की कस्टडी उसने धोखे से हासिल की थी और ये शादी भी एक धोखा है। ये बात दादा सा सुन लेते है जिसे लेकर अब रिमझिम पर उनका गुस्सा फूट जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम समीर से कहती है कि, उसे समीर की जरूरत नहीं है क्योंकि वो अब उसे रिश्ता नहीं रखना चाहती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

