33 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

रिमझिम 28th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : भैरव बना रिमझिम का पिता ? टूट गया भैरव का विश्वास

रिमझिम 28th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां, अब रिमझिम को भैरव को लेकर चीजें समझ नहीं आती है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम को वो शख्स एक आइस्क्रीम देता है और तब तक रिमझिम समझ जाती है ये शख्स कोई और नहीं बल्कि वही है।

रिमझिम का सच

रिमझिम समीर को बाहर से बुलाकर लेकर आती है बार – बार वो कहती है उसके जान पर खतरा है लेकिन समीर उसे पकड़ नहीं पाता है और सभी वहां से चले जाते है। रिमझिम के लिए समीर स्केच वाले और सिक्योरिटी की क्लास लगाता है कि, आखिरकार उनका ध्यान था किधर ? क्योंकि कोई भी शक्श ऐसे कैसे घर में घुस जा रहा है ? प्रताप को भी समीर इस बात के लिए चिल्लाता है लेकिन, रिमझिम वहां आकर समीर को शांत रहने के लिए कहती है और कहती है समीर को चिंता हो रही है इसका मतलब है कि, समीर को उसे प्यार हो गया है। समीर इस बात को माने से इंकार कर देता है। जिसके बाद अब रिमझिम एक मोमबत्ती लेकर आती है और कहती है इसके सामने पलक जिसने झपकाई वो प्यार करता रहेगा। समीर इस गेम के लिए तैयार हो जाते है। इस दौरान ही रिमझिम को समीर कहानी सुनाने लग जाता है। लेकिन, तब तक रिमझिम अपने हाथ से मोमबत्ती को बुझाने की कोशिश और ये देखकर समीर पलक झपकाता है और रिमझिम कहती है उसे जिसकी जरूरत थी समीर ने वो कर दिया है।

राजवीर की धमकी

राजवीर को खीर खाने से उसकी मां मना कर देती है क्योंकि, उसमें चूहा मारने वाली दवा होती है। राजवीर कहता है उसने ये काम करते हुए अपनी मां को देख लिया था। जिसके बाद अब राजवीर और प्रेम अपनी मां के लिए बुरा भला कहते है और राजवीर प्रेम से माफी मांगता है। वही दूसरी तरफ भैरव रिमझिम के कमरे में स्केच बनाता है और जैसे ही रिमझिम कमरे में आती है उसे बेहोश कर देता है। बुआ मां इस बीच ही अपनी चाल चलती है और कहती है समीर को कि, स्केच बनाने वाला इंसान उसका नहीं है तो रिमझिम के कमरे में है कौन ? समीर वहां जाता है और सही समय पर भैरव को पकड़ता है। रिमझिम को समीर होश में लेकर आता है। जिसके बाद भैरव को समीर मारने की कोशिश करता है और वो कहता है कि, रिमझिम का वो पापा है इसलिए उसे देखने का मन हुआ रिमझिम को इसलिए, वो घर में आ गया था। रिमझिम इस चीज को मानने से इंकार कर देती है। प्रेम और राजवीर के पास उसकी मां घर के पेपर लेकर आती है। लेकिन असल में प्रॉपर्टी के पेपर होते है। जिसे डोनेशन के पेपर कहकर राजवीर की मां साइन करवा लेती है और कहती है कि, अब घर से वो बाहर निकाल देगी सभी को। समीर भैरव की बात को सुनता नहीं है लेकिन वो पेपर के टुकड़े को लेकर आता है जिसमें रिमझिम और उसकी मां होती है। रिमझिम कहती है ये उसके पापा नहीं है बस खत्म हो गई है। वही समीर भैरव को कमरे में आराम करने लेकर जाता है। जहां समीर उसे चेक देता है और पैसे भरने के लिए कहता है। बुआ मां कहती है भैरव को भी बहुत सोच समझ कर अपनी चाल चलनी होगी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम अपना घर छोड़कर अपने पापा भैरव के साथ चली जाती है। जिसके लिए अब समीर रिमझिम को ऐसा करने से मना करता है लेकिन रिमझिम कहती है फर्ज उसे अपना याद है इसलिए उसे अब ये करना होगा।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here