26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

रिमझिम 21st फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : रिमझिम और समीर का अनोखा बंधन

रिमझिम 21st फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम के सारे कामों में समीर करता है उसकी मदद।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम की मदद करने के लिए समीर उसके आगे आता है और उसे सुलाने में उसकी मदद करता है।

मोहिनी की टेंशन

अंधेरे से बार – बार रिमझिम डर जाती है और वो समीर को मदद के लिए पुकारती है। रिमझिम समीर की मदद के लिए आता है। ये सब देखकर रिमझिम को ऐसा लगता है उसका पुराना समीर वापस आ गया है उसकी मदद करने के लिए। अगली सुबह रिमझिम उठती है और उसे मदद की जरूरत होती है। जहां समीर उसका बाल बनाते है और इस दौरान ही दोनो की नजदीकियां देखेने को मिलती है। चंचल ये सारी चीजें देखती है और बुआ मां को जाकर बताती है कि, रिमझिम और समीर के बीच अब नजदीकियां बढ़ रही है। अगर दोनों ने कुछ किया नहीं तो सही नहीं होने वाला है।

रिमझिम और समीर का प्यार

रिमझिम को समीर पूरी तरह से तैयार कर देता है। जहां बुआ मां को ये बात पता चलने के बाद प्रताप बुआ मां को कहता है कि, उसे अब कुछ ना कुछ करना चाहिए। प्रताप उसे सीढ़ियों से नीचे गिराने की बात करता है लेकिन बुआ मां को समझ नहीं आता है कि वो कैसे किया जाएगा ? अगर समीर उसके पास रहेगा तो ? समीर को बुआ मां अमायरा की बात याद दिलाती है। जहां समीर को वो रिमझिम की बात बताती है किस तरह उसने धोखे से शादी कर ली थी लेकिन अब वो शांति रह सकता है। अगर रिमझिम ने कुछ नहीं किया तो, प्रेम बुआ सा रिमझिम के बाल बनाने आती है लेकिन रिमझिम मना करती है क्योंकि उसने ऐस किया तो समीर का बांधा हुआ बाल खुल जाएगा।

प्रेम बुआ की माफी

प्रेम बुआ सा को समझ आ जाता है रिमझिम ये बाल इसलिए नहीं खोल रही है क्योंकि, इसे समीर ने बांधा हुआ होता है। जिसके तुंरत बाद ही रिमझिम प्रेम बुआ सा को राजवीर से बात करते हुए देखती है और दोनों के रिश्ते को लेकर पूछती है। रिमझिम समीर की बुराई करती है लेकिन प्रेम बुआ सा ऐसा करने से मना करती है। रात में रिमझिम समीर को कहती है उसे अब प्रेम बुआ सा को माफ कर देना चाहिए। क्योंकि, इसमें उनकी गलती नहीं थी। रिमझिम की बात समीर सुनता है और प्रेम बुआ संग वो अपनी नाराजगी हटा देता है। जिसे लेकर प्रेम और रिमझिम दोनों ही बहुत खुश होते है। वही अब रिमझिम जी हार बात में समीर मदद करता है और इस मदद के लिए, रिमझिम समीर को देखकर कहती है, समीर पहले से कितना बदल गया है। पहले वाला समीर हो गया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम और समीर की शादी को तुड़वाने की कोशिश बुआ मां करती है। समीर FIR के पेपर्स बता कर उसे तलाक के पेपर देता है बंद आंखों में साइन करने के लिए। वही पेपर उड़ने की वजह से रिमझिम बाहर आती है पेपर्स को लेने के लिए और वो उसी वक्त चंचल और प्रताप को बात करते हुए सुनती है कि, पेपर साइन होते ही वो बाहर चली जाएगी। रिमझिम को समझ नहीं आता है कि वो कौन से पेपर्स की बात कर रही है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें