26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

रिमझिम 12th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : बुआ सा के सामने आई नहीं चुनौती, दी गई नई सजा

रिमझिम 12th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम बुआ सा को बचाने के लिए करती है पूरी कोशिश।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां, रिमझिम बुआ सा को राजवीर से मिलने नहीं देती है। लेकिन बुआ सा रिमझिम के सामने हाथ जोड़ती है कि, उसका राजवीर से मिलना बहुत जरूरी है।

प्रेम बुआ सा की नई मुसीबत

प्रेम बुआ सा को रिमझिम इस बात का एहसास दिलाती है कि, राजवीर से वो कितना प्यार करती है। आज, वो नहीं मिल रही है जिसकी वजह से वो बेचैन हो गई है। ऐसे में बुआ सा अंदर जाती है और राजवीर से बात करती है। लेकिन तब तक रिमझिम को बेहोश कर गुंडों के साथ बुआ सा को उनका देवर लेकर चला जाता है। जहां रिमझिम को कुछ देर बाद होश आता है लेकिन उन्हें समझ नहीं आता है कि, आखिरकार बुआ मां को हुआ क्या ? कौन लेकर गया उन्हें ? बुआ सा के देवर उन्हें घर लेकर जाते है। जहां बुआ सा को सजा देने की बात की जाती है। बुआ सा सभी के सामने अपने प्यार को कबूल करती है राजवीर को लेकर जिसे लेकर अब समीर भी उनका साथ नहीं देता है।

समीर का फूटा गुस्सा

रिमझिम को कुछ गुंडे गोदाम में बंद करने की कोशिश करते है। जहां समीर का वीडियो कॉल आता है और समीर कहता है बुआ सा थी उसके घर पर है। वही दूसरी तरफ, बुआ सा को सजा देने के लिए उनके ससुराल वाले कहते है उनकी खूबसूरती को कम करना होगा। जहां उनके बाल को मुंडवाना होगा। समीर को बुआ मां कुछ भी कहने से मना करती है और कहती है कि, किसी भी तरह से ये हो जाना चाहिए। बबुआ मां की बचाने के लिए रिमझिम गोदाम में छोटी सी आग लगा देती है और गुंडों से लड़कर बाहर निकल जाती है। गांव की बुढ़ी औरत बनकर रिमझिम वहां आती है। जिसे बाल काटना होता है। रिमझिम को लेकर कही ना कही समीर को शक हो जाता है ये कोई और नहीं बल्कि रिमझिम है। समीर उसे अपना चश्मे का नंबर दिखाने के लिए कहता है लेकिन वो बहाने बना देती है। शुद्धिकरण के बहाने बुआ सा को रिमझिम बाहर लेकर जाती है और इस दौरान रास्ता लंबा होने के कारण समीर कहता है वो खुद लेकर जाएगा। रिमझिम को गाड़ी में समझ नहीं आता है कि क्या किया जाए ? रिमझिम समीर को बेहोश करने की कोशिश करती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, समीर पर कुछ गुंडे जानलेवा हमला करते है। जहां, समीर को बचाने के लिए रिमझिम वहां आती है और गुंडों से समीर को बचाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें