रिमझिम 11th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
दंगल टीवी के फेमस शो रिमझिम की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है हैं। जहां अब रिमझिम कर रही है समीर के लिए प्रार्थना।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत रिमझिम से होती है। जहां जीजी सा रिमझिम को समीर के गंदे कपड़े लाकर देती है और कहती है समीर अब मर जाएगा।
रिमझिम और समीर का रिश्ता
लेकिन रिमझिम को विश्वास होता है कि, उसके रहते है उसके समीर को कुछ नहीं होने वाला है। ऐसे में रिमझिम कहती भी है कि, समीर को कुछ नहीं होने वाला है वो बिल्कुल ही ठीक हो जाएगा। राजवीर और समीर का दोस्त समीर से मिलने के लिए हॉस्पिटल जाते है। रिमझिम अब समीर की यादों में पेंटिंग करती है और प्रार्थना करती है कि, किसी भी तरह से समीर को ठीक करना होगा। हॉस्पिटल में धीरे – धीरे समीर को होश आन एलजी जाता है जिसे समीर की हालत को देखकर डॉक्टर भी परेशान हो जाते है। घर में अमायरा कहती है कि, समीर का पता लगाना होगा नहीं तो उसकी हालत और भी ज्यादा खराब हो सकती है। प्रेम वहां आकर सभी को बताती है कि, समीर और रिमझिम दोनों ही ठीक है। जल्द ही समीर रिमझिम को भी लेकर आ जाएगा। प्रेम मंदिर में दिए जला देती है जिसके बाद वो अवीक को भी समझाती है कि, रिमझिम और समीर दोनों जल्द ही आ जाएंगे।
समीर का प्लान
समीर रिमझिम के लिए नया प्लान बनाता है जहां, वो बताता है कि, शेख बनकर वो जीजी सा से मिलेगा और लड़कियों की तश्करी का सारा सच बता देगा। वही राजवीर शेख का ड्राइवर बनता है और जानबूझ कर वो जीजी सा से टक्करा जाता है। जहां राजवीर उसे गरीब कहता है क्योंकि फोन उसका खराब होता है। जीजी सा को राजवीर बताता है उसका सेठ कितना अमीर है और सोने के सिक्के तो वो फोन में लेकर चलता है। जीजी सा शेख का बिज़नेस पूछते है और वो कहता है कि, उसकी दिलचस्पी लड़कियों में ही ज्यादा है। राजवीर के साथ मिलकर शेख़ के लिए जीजी सा मीटिंग फिक्स करती है। वही दूसरी तरफ रिमझिम को जिस शख्स के साथ कमरे में छोड़ा जाता है। वहां रिमझिम अपने दोस्त के साथ मिलकर भूत प्रेत का नाटक करती है। जिसकी वजह से शख्स रिमझिम के साथ रात गुजारने से मना कर देता है। लेकिन असल में ये सारा प्लान रिमझिम और उसके दोस्त का होता है जिसके कामयाब ना होने की वजह से जीजी सा का गुस्सा रिमझिम पर फूटने वाला होता है। वही शेख के लिए जीजी सा रिमझिम को तैयार होने के लिए कहती है क्योंकि अभी बहुत कुछ खास होने वाला है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रिमझिम शेख को मजा चखाने के लिए बेहोशी वाला ज्यूस बनाती है जिसे पीकर ही शेख की हालत खराब होने वाली होगी। वही दूसरी तरफ समीर सोचता है बस रिमझिम को अब थोड़ा वक्त ही इंतजार करना है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

