34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

पारों संग देव 16th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट: देव के लिए नलिनी लेगी पारो से बदला ?

पारों संग देव 16th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

दंगल टीवी के नामी शो पारों संग देव की कहानी दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां देव और पारो के रिश्ते पर बुआ जी अंबा को उसके खिलाफ जाने से मना करती है।

प्रीकैप: एपिसोड की शुरुआत अंबिका से होती है। जहां अंबिका और घर में बहस होती है कि आखिरकार पारो और देव कहा चले गए है ?

पारो पर लगा इल्जाम

सिन्हा जी अंबिका को धमकी देते है कि, किस तरह से देव चला गया है यहां से ? पारो को लेकर देव घर में आ जाता है। जिसके बाद देव कहता है अंबिका से उसने शादी कर ली हैं पारो से। अंबिका पारो को बुरा भला कहती है और कहती है उसने जिंदगी में क्या कुछ नहीं किया है लेकिन पारो जैसी लड़की को उसने नहीं देखा है। पारो को बुरा भला कहने से देव मना करता है और सिन्हा जी पारो को लेकर नलिनी से कहते है देखा ना क्या हुआ है ? देव ने तुम्हे छोड़ दिया है। देव से नलिनी जवाब मांगती है उसने ये क्यों किया है ? देव सभी को बताता है किस तरह से पारो की बोली लग रही होती है। लेकिन तब तक देव वहां जाकर पारो को बचा लेता है और उसे शादी कर लेता है। बुआ जी समझ जाती है कि, ये सब भगवान की महिमा है।

नलिनी का ड्रामा

नलिनी देव के लिए नया नाटक शुरू करती है। जहां उसके पापा अब अंबिका को कहते है कि, इस चीज का इल्जाम उसके लिए सही नहीं होने वाला है और नलिनी को वहां से लेकर चले जाते है। लेकिन, नलिनी वहां से भाग कर गैलरी में चली जाती है। जहां वो जान देने की कोशिश करती है लेकिन अंबा के कहने पर देव उसे बचा लेता है और नलिनी बेहोश हो जाती है। नलिनी को सभी कमरे में लेकर जाते है और देव अपनी मां को ये बिजनेस उसके नाम पर करने को कहता है क्योंकि, देव जेल जाएगा तो सिर्फ वही जाएगा। इस बीच ही, विक्रम कहता है करना है तो विक्रम के नाम करें। विक्रम पारो को बेचने वाली कहता है लेकिन, वेद ऐसा कहने से मना करता है। बुआ जी अंबा को सारी बात समझने को कहती है कि, पारो और देव की जोड़ी भगवान ने बनाई है और इस बात को उसे जल्दी समझना होगा। बुआ जी वापस अपने गांव जाना चाहती है और सभी घर वालों को वो अलविदा कहकर चली जाती है। पारो देव के कमरे में जाती है लेकिन, लेकिन उसे बार – बार नलिनी की बात याद आती है और ऐसे में उसे लगता है कि, आज उसका हक है इस कमरे में जाने का फिर भी वो क्यों नहीं जा रही है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नलिनी के सामने पारो दूध और एक ग्लास में जहर में दूध मिला देती है और नलिनी को एक ग्लास चुनने को कहती है। नलिनी को समझ नहीं आता है कि पारो ये क्या कर रही है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here