31.4 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026

पारो संग देव १५ नवंबर २०२५ रिटन अपडेट: महिपाल के आदमियों द्वारा हुई पारो के माता-पिता की हत्या

प्रीकैप: पारो को छोड़कर चला गया उसका परिवार।

शनिवार के पारो संग देव एपिसोड में पारो को जबरन शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वहीं, देव उसका पता लगाने के लिए दर दर की ठोकर खाता है। पारो की माँ भगवान से प्रार्थना करती है कि वह उसकी बेटी की रक्षा के लिए किसी को भेजें।

इसी बीच देव उनके पास पारो की तस्वीर लेकर पहुंच जाता है। पारो की माँ समझ जाती है कि यह कोई और नहीं बल्कि देव बाबू है। पारो का परिवार देव को अंदर लेकर आता है जहां पारो की शादी महिलपाल से हो रही होती है।

वहीं, महिपाल देखता है कि पारो की माँ का मंगलसूत्र टूट चुका है। उसके आदमी उसको ठीक करके उसको लौटाते हैं फिर भी वह बन नहीं पाता। वह दोबारा उसको धागे से बाधने की कोशिश करते हैं।

अब देव पीछे से महिपाल के एक एक आदमी को मार गिरा देते हैं। साथ ही दोबारा मंगलसूत्र पहनाने में वह वापस गिर जाता है। पंडित जी अब महिपाल को सिंदूर लगाने को कहते हैं। इसी बीच देब सबके सामने आकर शादी को रोक देता है।

पारो मंडप से उठकर चली जाती है। आधा और देव के बीच भीषण लड़ाई होती है। देव के हाथ उसकी बंदूक लग जाती है। देव महिपाल को आधा ठाकुर को सिंदूर लगाने को कहता है। महिपाल सिंदूर लगाने की वाला होता है कि आधा उसका हाथ झटक देता है और देव के हाथ में झटका मारता है जिससे उसके हाथ से बंदूक गिर जाती है।

अब आधा देव को मारने लगता है और पारो की बहन को निशाना बनाता है। आधा देव को वहां से जाने को कहता है। पारो भी देव को यही करने को कहती है। महिपाल के आदमी पारो के पिताजी को पकड़ लेते हैं। वे खुद को पारो पर भोज मानते हैं।

इसी बीच पारो के पिता खुद को गोली मार लेते हैं। सभी उसको बचाने की कोशिश करते हैं कि महिपाल के आदमी से पारो की माँ पर गोली चल जाती है। देखते ही देखते पारो की ज़िंदगी बदल जाती है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here