26 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

Mannat 1st November 2025 Written Update: मल्ला का प्लान हुआ कामयाब, विक्रांत को याद आया उसका अतीत

Mannat 1st November 2025 Written Update On Tellybooster.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत मन्नत को लेकर काफी परेशान रहता है। वही दूसरी तरफ, विक्रांत को याद आता है उसका अतीत।

क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत विक्रांत से होती है। जहां, विक्रांत मन्नत को ढूंढने के लिए रूम में आता है। वही उसके पीछे मल्ला भी आती है। जिसका ध्यान हटाने के लिए वो आदमियों को काम जल्दी – जल्दी करने को कहती है। वही धैर्य विशाखा से पूछता है कि क्या वो कोई ऐसा काम कर रही है जिसे विक्रांत को नुकसान हो ?

मल्ला और विशाखा की चाल

विशाखा इस काम के लिए मना करती है पर कहती है अगर उसे भरोसा नहीं है तो वो आकर देख सकता है। धैर्य अंदर जाने से मना करता है और विक्रांत को फोन करता है। धैर्य की दादी उसे देख रही होती है और धैर्य मन्नत के बारे में विक्रांत से पूछता है। लेकिन विकृत हरलीन वाली बात कहता है। धैर्य को ये बात सही नहीं लगती है। वही मल्ला अपना प्ले शुरू कर देती है। जहां से विक्रांत को उसका अतीत याद आने लग जाता है। मल्ला एक – एककर सारी चीजों को दिखाती है। वही, इस बीच रॉनी विशाखा से कहता है वो क्या करने की कोशिश कर रही है ? विशाखा मना करती है और कहती है, ये मैंने थोड़ी किया है। वो तो मल्ला कर रही है। धैर्य मन्नत का पता लगाने के लिए अंदर जाता है। वही मन्नत को धीरे – धीरे याद आता है कि, किस तरह विक्रांत के सामने सच आ जाएगा। धैर्य अंदर आता है और मन्नत को ढूंढता है। मन्नत संदूक में से हेल्प मांगती है और कहती है कोई तो इसे निकाल दो।

विक्रांत का अतीत

विक्रांत को अपना बचपन सब याद आ जाता है और वो मां कहकर पुकारता है। ऐसे में, नीतू और रॉनी दोनों को ही डर लगा रहता है कि, विक्रांत को सब कुछ याद आ गया है। संदूक से धैर्य मन्नत की बाहर निकालता है। धैर्य उसे सवाल जवाब करता है लेकिन मन्नत कहती है उसे अभी विक्रांत के पास जाना है। गगन गाड़ी निकालने की बात करता है। वही मन्नत विक्रांत को कहती है, कुछ भी हुआ है। आपको प्ले पर ध्यान नहीं देना है। ऐसे में, विक्रांत मन्नत को धक्का दे देता है। धैर्य ये सब देखकर हैरान हो जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि,  विक्रांत के सामने नाटक प्ले किया जाता है। जिसके बाद विक्रांत को सब कुछ याद आता है। विशाखा और मन्नत में चैलेंज लगता है और मन्नत कहती है वो इस बार भी अपने सर को बचा लेगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें