32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 14th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट : ऐश्वर्या लौटी सलूजा के घर ? मन्नत की बिगड़ी तबियत

मन्नत 14th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट : ऐश्वर्या लौटी सलूजा के घर ? मन्नत की बिगड़ी तबियत

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, ऐश्वर्या अपने प्लान के साथ – साथ अब लौट आई है सलूजा के घर।

क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत मल्ला से होती है। जहां मल्ला ऐश्वर्या को लेकर इमोशनल हो जाती है। वही धैर्य उसे दरवाजा खोने के लिए कहता है। धैर्य की वजह से विशाखा वहां से चली जाती है और जाते ही आगे पुलिस वहां होती है। विशाखा को समझ नहीं आता है वो वहां से निकले कैसे ? गगन और मन्नत वहां आते है। विशाखा एक पेशेंट के साथ वहां से जाती है लेकिन मन्नत से वो टक्करा जाती है। मन्नत का चश्मा गिरने की वजह से मन्नत उसे पहचान नहीं पाती है और विशाखा वहां से निकल जाती है।

ऐश्वर्या का प्लान

ऐश्वर्या वहां से भागने का प्लान करती है तब तक गगन और मन्नत वहां आ जाते है। जहां, दोनों काफी इमोशनल हो जाते है ऐश्वर्या को लेकर। ऐश्वर्या के नाक पर मक्खी आ जाती है और गगन मल्ला वहां से जाते है। तब तक ऐश्वर्या छींक देती है लेकिन मल्ला संभाल लेती है। घर आते ही नीतू को पता चलता है घर में नौकर छुट्टी पर जा रहे है। मन्नत भी इस चीज को लेकर परेशान हो जाती है। विक्रांत कंपनी में फोन कर नौकर के लिए पता लगाता है। जहां वो कहते है एक आसमा करके वो आ जाएगी। आसमा बनकर ऐश्वर्या वहां आती है और नीतू इंटरव्यू मन्नत को कहती है लेने के लिए। फैमिली के लिए ऐश्वर्या अपना नाटक शुरू कर देती है। उसके एक्टिंग से सब इंप्रेस हो जाते है। गलती से इस बीच ही ऐश्वर्या जय माता दी कह देती है और सब हैरान हो जाते है। बात को संभालने के लिए ऐश्वर्या कहती है वो पहले जहां काम करती थी वहां सब माता रानी के भक्त थे।

मन्नत हुई बेहोश

मन्नत की तबियत खराब हो जाती है और नीतू विक्रांत से कहकर उसे आराम करने के लिए कहती है। विक्रांत उसे कमरे में लेकर जाता है। जहां वो बार – बार कहती है वो ठीक है। उसे जरूरत नहीं है आराम की। इस बीच धैर्य भी वहां आता है और दोनों मिलकर मन्नत का मजाक बनाते है कि वो आयरन लेडी है। उसे कुछ नहीं होगा। नीतू वहां आती है और मन्नत का मजाक बनाने के लिए मना करती है। जिसे मन्नत और नीतू एक पार्टी में हो जाते है। ऐश्वर्या विशाखा और मल्ला तीनों की तिगड़ी अब विक्रांत के प्लान को एक्जिक्यूट करने का सोचती है। लेकिन इस वीडियो को कैसे और कौन पहुंचाएगा ? ये सब के बीच में विशाखा ऐश्वर्या का नाम लेती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, ऐश्वर्या को विशाखा बताती है कि उसकी ईएस की लेंस गिर गई है। जिसके बाद दोनों लेंस को ढूंढ रहे होते हैं। तभी मन्नत आती है और उसे पूछती है क्या उसकी आंख जल रही है ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here