26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन सुंदर ५ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: नहार को रूही और स्पर्श की शादी की बात सुनकर लगा झटका

मन सुंदर के गुरुवार के एपिसोड में नहार स्पर्श की बात सुनता है क्या वह उससे शादी करेगी? रूही सुनकर कुछ कह नहीं पाती है और पूनम स्पर्श की बहुत तारीफें करने लगती है। वह कहती है ढूढने पर भी उसके जैसा लड़का उन्हें नहीं मिलता।

वहीं, नहार और रूही की आत्मा एक दूसरे के करीब आती है और नहार उससे पूछता है कि उसने शादी करने के लिए हां क्यों कही? रूही कहती है वह शादी नहीं करना चाहती बस जैसे आपने अभी मेरा हाथ पकड़ा है वैसे ही आपके बाहों में रहना चाहती हूं हमेशा।

रूही कहती है कि वह उसे दुनिया से कही दूर ले जाये जहां उसके और नहार के अलावा कोई न हो। नहार उससे पूछता है कि आखिर वह पहले उसे क्यों छोड़कर गयी थी? नहार कहता है उसके बिना वह नहीं जी सकता और रोज़ टूटता है। वह कहता है वह अपनी रूही के बिना रोज़ बिखरता है। रूही कहती है वह उसे बिखरने नहीं देगी। नहार उसे अपने पास आने को कहता है।

वहीं, रूही यह सब सोच रही होती है कि वह नहार को देखती है जिसके हाथों से फल गिर जाते हैं। वह अंदर आता है तो पूनम उसे उनके होने वाले दामाद यानी स्पर्श को मीठा खिलाने को कहती है। दादू उसे रोकता है तो पूनम कहती है कि उसे पता चलना चाहिए न कि उसके रूही को छोड़ देने से अब रूही भी आगे बढ़ रही है।

नहार स्पर्श को मीठा खिलाता है और रूही को खिलाने वाला होता है कि उसके हाथों से वह गिर जाता है। वह काम का बहाना करके चला जाता है। रूही खिड़की से उसे देखती है जहां नहार बहुत परेशान होता है।

रूही भागकर बाहर जाती है और नहार उसे आते हुए देखकर गाड़ी चालू करता है कि वह उसके गाड़ी के सामने आ जाती है। नहार तुरंत उतरकर उसे संभालता है।

नहार रूही को बधाई देता है और कहता है आखिर तुम ज़िन्दगी में आगे बढ़ ही गयी। रूही उससे पूछती है क्या वह इस शादी से खुश है? नहार कहता है उससे क्या फर्क पड़ता है।

तभी एक लड़की सिंदूर और खाटू श्याम जी की तस्वीर लेकर आती है। वह लड़की नहार से रूही को सिंदूर लगाने को कहती है। नहार गुस्से में वह सिंदूर फेक देता है जो रूही की मांग में भर जाता है। नहार वह देखकर चला जाता है।

रूही देखकड सोचती है कही यह खाटू श्याम जी का कोई इशारा तो नहीं जो अंत में नहार और मेरी तकदीर को एक साथ ले आएगा? वह लड़की कहती है कि उसका नुकसान हो गया। रूही उसे पैसे देकर कहती है कि इस सिंदूर के लिए वह अपना सबकुछ दे सकती है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें