26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन सुंदर ४ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: स्पर्श ने रूही को शादी करने के लिए किया प्रोपोज़

मन सुंदर के बुधवार के एपिसोड में रूही और नहार एक दुससे के करीब आ जाते हैं और सोनी सुमित्रा से कहती है कि रूही जूही की साड़ी पहनकर आ गयी है। सोनी जानकरके रूही की साड़ी में रंग डाल देती है और रूही कहती है कि वह अब सूट पहनकर चली जायेगी।

सोनी उससे कहती है कि बेड पर पड़ी साड़ी ही वह पहनकर जाए क्योंकि उसकी दादी ने कहा है। रूही ने उससे पूछा उसे कैसे पता कि दादी ने उसे साड़ी पहनकर आने को कहा है? सोनी ने झूठ कहा कि जूही ने उसे बताया है।

रूही नीचे स्पर्श की दी हई साड़ी पहनकर जाती है और सुमित्रा स्पर्श को उसे उसकी दादी के घर ले जाने को कहती है। वह दोनों पूनम के घर जाते हैं तो पूनम रूही से कहती है कि उसे देखने लड़के वाले आये हैं।

रूही के मन के खिलाफ होता है यह तो दादू रूही को समझाता है कि दादी को किये हुए वादे के लिए वह शादी कर ले। पूनम लड़के वाले से कहती है कि रूही में सब गुण है। लड़के की माँ कहती है कि इसका रंग दबा हुआ है।

पूनम कहती है यह तो भगवान की कृपा है और बाकी रूही में सभी गुण हैं। स्पर्श यह देखकर खामोश खड़ा रहता है। पूनम और मनोज कमरे में जाते हैं अकेले में बात करने के लिए।

मनोज कमरे में जाते ही शराब पीता है और बेड पर बैठ जाता है। वह रूही को गलत तरह से छूने की कोशिश करता है तो रूही मना कर देती है। इतने में स्पर्श आकर उसे घसीटकर सभी के सामने नीचे लेकर आता है और उसकी सच्चाई बताता है। वहीं, सुमित्रा नहार के हाथ से पूनम के लिए एक तोहफा भेजती है।

लड़के वाले नाराज़ होकर चले जाते हैं तो स्पर्श को गुस्सा करती है कि उसकी वजह से इतना अच्छा लड़का चला गया। स्पर्श रूही की तारीफ करता है कि उसे कई लड़के मिल जाएंगे। पूनम कहती है तुम उसकी इतने गुण गा रहे हो तो क्या तुम उसका हाथ थामोगे?

स्पर्श कहता है आप सभी आशीर्वाद देंगे तो मैं रूही से शादी करने को तैयार हूं। स्पर्श उसी समय अपने घुटनों पर बैठकर रूही को प्रोपोज करता है। नहार उसी समय आकर स्पर्श और रूही को देख लेता है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें