26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन सुंदर ३ मार्च २०२६ रिटन अपडेट: रूही ने शीतल के खूनी को रंगे हाथों पकड़ा

मन सुंदर के मंगलवार के एपिसोड में रोमिल अवनी के साथ अपनी बच्ची को हॉस्पिटल से लेकर आता है लेकिन शीतल को देखकर ढंग रह जाता है और उसे पीछे छोड़कर शीतल के पास आ जाता है।

सोनी उसे अवनी के पास जाने को कहती है और दोनों अंदर आते हैं। सुमित्रा शीतल को मारने का और उसे वापस लाने का इल्जाम रूही पर डालती है क्योंकि वह नहार और शीतल की शादी टालना चाहती थी।

रूही ने रतन को पूरा वृत्तांत बताया कि कैसे वह वार्ड बॉय के घर गयी जिसने शीतल को इतने दिन छुपाये रखा था फिर शीतल को बचाकर वापस लेकर आई।

सुमित्रा शीतल से सवाल करने लगी कि किसने उसकी यह हालत की है? शीतल डरने लगी तब रूही ने कहा यह पिछले कुछ दिनों में बहुत कुछ सहन कर चुकी है तो अभी इसे आराम करने दिया जाए।

समर ने रूही से कहा कि नहार को जब पता चलेगा कि शीतल ज़िंदा है घर आ गयी है तो उन्हें कितनी खुशी होगी कि रूही ने अपना वादा पूरा किया।

समर वकील को लेकर पोलिस स्टेशन जाता है और नहार को शीतल की खुशखबरी देता है जिसे सुनकर नहार की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। नहार का वकील इंस्पेक्टर को शीतल का मेडिकल सर्टिफिकेट देता है। इंस्पेक्टर उससे कहता है कि वह शीतल का बयान लेगा कल और फिर ही नहार को छोड़ेगा।

रात को शीतल के कमरे में रोमिल आता है तब उसकी बेटी रोने लगती है तो उसे बाहर जाना पड़ता है। इसके बाद शीतल के पास वही आदमी आता है जिसने उसकी यह हालत की वह उससे कहती है कि कल बयान में वह उसका नाम न ले।

जब उसका चहरा दिखाया जाता है तो वह अवनी ही होती है जो अपना गुनाह कबूल करती है कि उसने ही उसके निम्बू पानी में थोड़ा सा जहर डाला था क्योंकि उसने उसकी शादीसुदा ज़िन्दगी खराब की। वह उससे कल सुबह बिट्टू को लेकर घर से जाने को कहती है।

उसी समय रूही जो पर्दे के पीछे खड़ी होकर उसकी बातें सुन लेती जी वह बाहर आ जाती है जिसे अवनी देखकर डर जाती है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें