मन सुंदर के शनिवार के एपिसोड में पूनम अपने पति से कहती है कि नहार दूसरी शादी करने वाला है। वह कहती है कि आप तो जानते हैं कि यह कब तक अकेले रहेगी इसकी उम्र ही क्या है? वह कहती है कि वह रूही को समझाये।
जूही कहती है कि नहार और रूही एक दूसरे से प्यार करते हैं। पूनम कहती है इसको प्यार नहीं कहते जहा नहार ने रूही को धोखा दिया और दूसरे औरत के साथ बच्चा कर लिया।
रूही कहती है वह कुछ और कर लेगी लेकिन दूसरी शादी का सोच भी नहीं सकती है। उसका दादा उससे कहता है कि यह निर्णय उसके लिए बहुत मुश्किल है लेकिन उसे लेना पड़ेगा।
पूनम ने उससे कहा कि वह उसके पिता की रोती हुई शकल देख रही है और पूनम ने रूही से उसके सिर की कसम खाने को कहा कि वह दूसरी शादी करेगी। रूही ने कहा वह उनकी कोई दूसरी इच्छा पूरी कर लेगी लेकिन यह नहीं।
पूनम ने कहा यही उसकी आखिरी इच्छा है तो वह उसकी इच्छा पूरी करे। रूही ने नहार के साथ अपने प्यार के लम्हो को याद किया और दिल पर पत्थर रखकर हां करदी।
वहीं, पूनम ने सुमित्रा को वीडियो कॉल लगाया और कहा कि उसने उसका आधा काम पूरा कर दिया है। फ्लैशबैक में पता चलता है कि सुमित्रा ने पूनम से कहा था कि अगर वह चाहती है कि इस घर में मुन्नी को बराबर का प्यार मिले तो उसका एक काम करना पड़ेगा।
सुमित्रा ने कहा कि उसे रूही को इस घर और नहार की जिंदगी से बाहर करना पड़ेगा। सुमित्रा ने पूनम को प्रोपर्टी के कागजात दिखाए कि उसमें मुन्नी का नाम है।
वहीं, सोनी स्पर्श की गर्लफ्रैंड को मैसेज कर देती है कि स्पर्श के फोन से कि वह बिज़नेस ट्रिप के लिए बाहर जा रहा है। उसके बाद वह उसकी गर्लफ्रैंड का नम्बर ब्लॉक कर देती है।
वहीं, रूही और जूही वापस आ जाते हैं और नहार उसे देखता रहता है। रूही सोचती है कि वह नहार को पूनम और अपने वादे की बात बता दे लेकिन बीच में बिट्टू आ जाता है। सोनी कहती है आज तो उसने दोनों को बात करने से रोक दिया लेकिन ऐसा कब तक चलेगा।
सुमित्रा वहां आकर कहती है सोनी से कि नहार और शीतल से पहले रूही की शादी होने वाली है। सोनी ने कहा अब तो हमारा काम आसान हो गया। सुमित्रा ने कहा आसान तो नहीं लेकिन पहली सीढ़ी हमने पार कर ली।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

