26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन सुंदर २९ जनवरी २०२६ रिटन अपडेट: रूही और स्पर्श के करीबी के कारण नहार को नहीं आयी नींद

मन सुंदर के गुरुवार के एपिसोड में पूनम उर्मिला से कहती है कि वह उसकी पोती जूही का ख्याल रखे और कोई तकलीफ़ न दे वरना वह पूरे घर के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवा देगी।

उर्मिला ने पूनम से कहा कि वह अपनी पोती को समझाए कि वह अपने परिवार और बच्ची का ख्याल करे और बाहर वालों की देखभाल न करे। जूही उर्मिला को कुछ बोलने वाली थी कि पूनम उसे ले गयी और अकेले में उसने कहा कि वह अपनी बच्ची का ख्याल करे और रूही के बारे में ज़्यादा न सोचें।

वहीं, पूनम ने आकर उर्मिला से कहा कि वह यहां जूही और उसकी बच्ची को हमारे घर लेकर आये ताकि हम यह संस्कार पूरा कर सकें। उसने रूही को भी जूही के साथ आने को कहा।
पूनम बाहर निकली तब उसने समर को देखा और उसे आशीर्वाद दिया कि वह हमेशा जूही के साथ रहे। पीछे से रूही आयी और वह गिरने वाली थी कि स्पर्श ने उसे बचा लिया। पूनम ने रूही को आने को कल घर पर आने को कहा।

वहीं, रात को सोनी स्पर्श के लिए हल्दी का दूध लेकर आई और उसने कहा कि रूही ने उसके लिए भेजा है। उसने स्पर्श के मन में यह बात डाल दी कि वह रूही के बारे में सोचे न कि उसकी गर्लफ्रैंड के बारे में जो उसका ख्याल रखने नहीं आयी।

दूसरी ओर उर्मिला ने आकर स्पर्श को मकर संक्रांति की तस्वीर दी और कहा कि वह देखे। स्पर्श उसके और रूही की साथ की फोटो देखकर खुश हो गया और कहा सोनी ने जो बोला वह सच साबित हो रहा है।

रात को स्पर्श पानी लेने जा रहा था कि रूही ने कहा कि उसे कोई चीज़ का ज़रूरत थी तो उसे कहना चाहिए था। स्पर्श ने कहा कितना और ख्याल रखोगी। वहीं, नहार ने आकर देखा कि इतनी रात को दोनों अकेले में बात कर रहे हैं।

नहार कमरे में जाकर सोने लगा कि उसे सुबह उठकर जिम जाना है तो वह सो जाएं। वह बाहर वापस आया तब स्पर्श ने रूही से पूछा कि वह उसका इतना ख्याल क्यों रखती है? रूही ने कहा कि वह उसका दोस्त है और उसकी गर्लफ्रैंड के बारे में पूछा।

नहार ने जाकर घर की लाइट्स बंद कर दी और इस वजह से रूही और स्पर्श सोने चले गए। अंधेरे में चलने के कारण रूही गिरने वाली थी कि नहार ने उसे पकड़ लिया। नहार ने रूही से कहा कि उसने सुबह और अभी जो उसकी मदद की वह सिर्फ इंसानियत के नाते की और वह इसका कोई और मतलब न निकाल ले।

नहार रूही को छोड़ने जा रहा था कि उसका पैर अटक गया और वह रूही के ऊपर गिर गया। उसी समय समर ने लाइट्स ऑन कर दी और कहा कि किसी बेवकूफ ने लाइट बंद कर दी थी। रूही अपने कमरे में सोने चली गयी।

अगले दीन जूही, मुन्नी और रूही पूनम के घर आये तो पूनम ने जूही से मुन्नी को अपने गोद में लेने को कहा। उसने मुन्नी के पैरों की छाप ले ली और दोनों को अंदर ले आयी। रूही के दादा ने रूही की आरती करके उसका स्वागत किया।

अंदर पूनम ने दादा से एक थाल मांगी जिसने रूही से वह देने को कहा। रूही ने जैसे ही उसे हाथ लगाया पूनम ने उसे डांट दिया। जूही ने कहा वह ऐसे उसे डांट नहीं सकती। पूनम ने कहा वह डांट नहीं रही है बल्कि वह मुन्नी के लिए कुछ शगुन करना चाहती है और नहीं चाहती कि कोई अपशगुन हो।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें