मन सुंदर के शनिवार के एपिसोड में रूही के सिर से खून निकलता है तब वह आदमी वार्ड बॉय को उसे ठिकाने लगाने को कहता है। जब वह उसे बोरी में भरकर अपने गाड़ी में ले जाता है और अपने गाड़ी की डिक्की में रखता है।
तब स्पर्श रूही को ढूंढता है और वार्ड बॉय और उसकी गाड़ी आमने सामने से निकलती है लेकिन दोनों ही एक दूसरे को देख नहीं पाते। उसी समय पोलिस नाका बंदी करती है और वार्ड बॉय उसे देखकर पीछे जाता है लेकिन पोलिस वाला उसे डिग्गी खोलने को कहता है।
वह मना करने ही वाला होता है कि पोलिस वाले को कॉल आ जाता है। उसी समय वह बच जाता है और उस महिला की गाड़ी में रख देता है जिसे वह लेकर गोयनका हाउस में आ जाती है।
वहीं, सोनी जूही से खाना लेकर जूही को अवनी के पास भेजती है और कहती है वह मुन्नी का ध्यान रखेगी और थोड़े समय बाद वह आ जायेगी अस्पताल अवनी के साथ रहने के लिए।
स्पर्श जूही को कॉल करके रूही के बारे में पूछता है और जूही सोचती है कि रूही उसके साथ है। तब स्पर्श जूही को सब बताता है कि रूही वार्ड बॉय के दिग्गी में बैठकर चली गयी शीतल को ढूंढने।
वहीं, रोमिल बिट्टू का मारा हुआ क्रिकेट बॉल ढूंढने के लिए स्टोररूम जाते हैं जहाँ रूही बोरी में बंद हुई बेहोश रहती है लेकिन रोमिल उसे नहीं देख पाता और कमरे से बाहर निकल जाता है।
जूही और स्पर्श पोलिस स्टेशन आकर नहार को सब बताते हैं और वह इंस्पेक्टर से कहता है कि वह रूही को ढूंढने के लिए सर्च टीम भेजे। इंस्पेक्टर शर्त रखता है कि अगर वह अपना गुनाह कबूल कर ले तो वह सर्च टीम भेज देगा।
बड़ी मिन्नतों के बाद इंस्पेक्टर जाते हैं उस जगह जहां वार्ड बॉय गया था और जहां ईटी डिपार्टमेंट ने रूही को आखिरी बार ट्रैक किया था। जब वह लोग अंदर जाते हैं तब उन्हें अंदर खून के धब्बे दिखती है और वह देखकर जूही डर जाती है।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

