मन सुंदर के बुधवार के एपिसोड में नहार को लगता है कि उसके साथ जेल में रूही है और उसे खाना खिला रही है लेकिन वह उसका वेहम होता है। और उसी को याद करके वह खाना खाता है।
उधर, रूही शीतल के कमरे में आकर उसका फोन चार्ज पर लगाने जाती है कि उसे एक आवाज़ आती है। एक चोर अलमारी खोलकर सारे पैसे और गहने ले जाता है। अवनी आवाज़ सुनकर आती है तो वह उसे पकड़ लेता है।
रूही अवनी की आवाज़ सुनकर आती है तो वह चोर उसे ब्लैकमेल करता है कि वह अवनी और उसके बच्चे को नुकसान पहुंचाएगा। वह रूही को चाकू दिखाता है और बाहर आकर अवनी को धक्का दे देता है जिसे रूही पकड़ लेती है।
तभी तुरंत रोमिल जो घर से गायब था वहां आ जाता है और उसे हॉस्पिटल ले जाता है। हॉस्पिटल में सभी घरवाले आ जाते हैं और रूही कहती है कि घर पर चोर आ गया था जिसने अवनी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी लेकिन उसने बचा लिया।
रूही कहती है कि रोमिल कहां थे ? सभी रोमिल से सवाल करते हैं तो वह अपनी बात से पलट जाता है और कहता है कि वह किचन में फ्रूट्स काट रहा था। सभी रूही को बुरा भला कहते हैं।
सोनी रूही से कहती है कि वह अवनी के बच्चे पर अपनी कुदृष्टि न डाले। इसी बात पर जूही उसका विरोध करती है तो वह उसे भी चुप करवा देती है।
जूही रूही को इशारा करके अंदर हॉस्पिटल में एक कमरे में बुलाती है और कहती है कि रोमिल झूठ क्यों कह रहा है और वह घर वापस क्यों आयी थी? रूही कहता है उसे कुछ काम था इसीलिए वह घर आई थी।
उसने कहा उसे शीतल के फोन में कुछ फोटोज और वीडियो देखने थे लेकिन इसके लिए उसे चार्जर चाहिए। जूही जाकर रिसेप्शन से चार्जर लेकर आती है और रूही को लाकर दे देती है।
दूसरी ओर सोनी रोमिल को कोसती है कि उसकी वजह से आज उसकी बच्ची खतरे में है। रोमिल कहता है रूही झूठ कह रही है और वह घर पर ही था। सोनी कहती है कि यदि उसके बेटी को कुछ हुआ तो वह उसे नहीं छोड़ेगी। सुमित्रा उसे चिल्लाती है कि वह अपने बेटी के मोह में रोमिल को न बुरा कहे।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

