26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन सुदंर २४ जनवरी २०२६ रिटन अपडेट: नहार और रूही एक दूसरे के आये करीब

मन सुंदर के शनिवार के एपिसोड में नहार स्पर्श के लिए गाड़ी लेकर आता है और वह दोनों उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचते हैं। पीछे से सुमित्रा आती है और उन दोनों से पूछती है कि स्पर्श कैसा है? वह दोनों आश्चर्य में रह जाते हैं तो सुमित्रा झूठ कह देती है कि उसने स्पर्श का एक्सीडेंट होते देख लिया था तो वह समझ गयी थी कि तुम दोनों उसको यहां लेकर आये होंगे।

सुमित्रा रूही से कहती है कि वह स्पर्श के घरवालों को बता दे तो रूही कहती है कि उसके घरवाले बाहर रहते हैं और वह यहां पर अपने मैनेजर के साथ रहता है। सुमित्रा रूही से कहती है कि हम स्पर्श को अपने घर पर रख लेते हैं ताकि रूही तुम मुन्नी और उसका दोनों का ख्याल रख सको।

वहीं, सुमित्रा डॉक्टर को पैसे देती है कि उसने स्पर्श को ऐसी दवा दी जिससे उसका सिर थोड़े दिन तक भारी रहे। नहार और रूही स्पर्श को लेकर घर आते हैं तो सुमित्रा पूरी कहानी बता देती है।

नहार स्पर्श को गेस्ट रूम ले जा रहा होता है तो सोनी नहार से कहती है कि बिट्टू को बाहर जाकर इस्क्रीम खिला लाओ। रूही उसके गेस्ट रूम तक ले जा रही होती है तो समर रूही से कहता है कि वह उसे ले जाएगा। सुमित्रा रूही से स्पर्श के लिए कुछ पौष्टिक बनाने को कहती है।

वहीं, सोनी सुमित्रा से कहती है कि उसने स्पर्श को घर पर रखने को क्यों हां कहि और उसका एक्सीडेंट क्यों करवाया? सुमित्रा कहती है कि नहार को दिख सके कि रूही और स्पर्श एक दूसरे के करीब हैं।

वहीं, सोनी रूही के पास उसके कमरे में आती है तो उससे पूछती है कि वह क्या कर रही है? तो वह कहती है कि मुन्नी के लिए स्वेटर बना रही है। वह कहती है कि कल वह मार्केट जाकर फूल का पैचवर्क लेकर आएगी। सोनी कहती है कि वह तो स्टोररूम में रखा है।

वह उसे अभी जाने को कहती है और साथ ही पीली साड़ी लाने को कहती है। तभी सुमित्रा स्पर्श के कमरे में आकर उससे कहती है कि वह बाहर चले जाये ताकि उसे अच्छा महसूस हो और बाहर रूही भी है।

स्पर्श बाहर जाता है जहां रूही पहले से ही फूल का पैचवर्क ढूंढती है। सोनी भी बाहर आती है तब उसे याद आता है कि उसने कमरे की चाबी तो लायी ही नहीं। उसी समय स्पर्श को उसकी माँ का वीडियो कॉल आता है और वह अंदर नहीं जाता।

उसी समय कोई अंदर आता है और कमरे में अंधेरा हो जाता है। रूही पूछती है कौन है वहां और तभी नहार का पैर फिसल जाता है और वह रूही के ऊपर गिर जाता है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें