26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन सुंदर २३ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: स्पर्श और रूही नहार को बचाने की कोशिश में

मन सुंदर के सोमवार के एपिसोड में स्पर्श रूही से कहता है कि उसने शीतल को नहीं मारा है। वह उसपर विश्वास नहीं करती तो वह बताता है कि उसने ही शीतल के आईसीयू में आग लगाई थी और नहार को हॉस्पिटल बुलाया था क्योंकि वह हमारे बीच आ रहा था।

स्पर्श ने कहा उसकी शीतल से कोई दुश्मनी नहीं थी क्योंकि हमारी शादी तो ऐसे भी होने ही वाली थी। रूही ने उसे वह सब पक याद दिलाये जब नहार ने उसका साथ दिया और अपना माना।

उसने कहा नहार ने तुम्हे कॉन्ट्रैक्ट दिया और लोहड़ी पर अपने घर पर त्यौहार रखा ताकि तुम अकेले न महसूस करो। स्पर्श ने कहा वह उसे माफ कर दे और एक और मौका दे डे। रूही ने कहा उसे पोलिस को चलकर सब सच बताना पड़ेगा।

स्पर्श और रूही पुलिस के पास गए और स्पर्श ने इंस्पेक्टर और नहार के सामने अपना सब गुनाह कबूल किया। यह सुनकर नहार आग बबूला हो गया और उसे मारने लगा। तभी स्पर्श ने कहा कि उसने शीतल को नहीं मारा है।

नहार ने कहा यह वापस झूठ कह रहा हैं। तब रूही कहती है इसने सभी गुनाह कबूल किया अगर इसने उसे मारा होता तो वह कबूल कर लेता।

इंस्पेक्टर रूही और स्पर्श की बात पर यकीन नहीं करता और दोनों को जाने को कहता है। रूही कहती है स्पर्श से कि वह वार्ड बॉय को बुलाये क्योंकि वह शीतल के बारे में जानता है।

स्पर्श उसे कॉल करके कहता है मिलने के लिए जिसके लिए उसे दो गुनाह पैसे मिलेंगे। दूसरी ओर घर पर बिट्टू शीतल के लिए रो रहा होता है तो जूही कहती है कि वह उसे खाना खिला देगी। बिट्टू जिद्द करता है कि वह शीतल के हाथ से ही खायेगा।

तभी सोनी उसे डाँटने लगती है तब रोमिल को गुस्सा आता है और वह सोनी को चिल्ला देता है। अवनी रोमिल से कहती है कि वह कैसे उसकी माँ से बात कर रहा है? रोमिल कहता है माँ कैसे बिट्टू से बात कर रही है वह भी देखिए आप तो माँ बनने वाली हैं। रोमिल बिट्टू को बाहर ले जाता है।

तभी वार्ड बॉय बाइक पर आता है स्पर्श से मिलने लेकिन वह रूही को आयने में देख लेता है और भाग जाता है। रूही आती है तो स्पर्श समझ जाता है कि उसने तुम्हे देखकर भाग गया। रूही कहती है अब वह शीतल का पता कैसे लगाएगी?

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें