मन सुंदर के शनिवार के एपिसोड में रूही ने तय कर लिया कि अब वह शहर छोड़कर चली जायेगी। उसी समय उसे जूही का फोन आया तो उसने काट दिया। तभी उसने सोचा उसका समान गोयनका हाउस में है पर उसने सोचा अब वह बिना समान लिए चली जायेगी।
तभी उसे दादी का वौइस् नोट आया जिसने उसे ३ बजे काली मां के मंदिर बुलाया। सुमित्रा ने नहार और रूही के बीच स्पर्श को लेकर गलतफहमी लाने का सोचा। सुमित्रा उसी समय स्पर्श के ऑफिस गयी प्रसाद देने लेकिन उसने जान करके प्रसाद की थाली गिरा दी।
सुमित्रा ने कहा कि घर पर जो हुआ उस वजह से उसने मंदिर जाकर पूजा करवाया था और प्रसाद लेकर आई थी लेकिन गिर गया। उसने कहा अब ड्राइवर है नहीं उसे मंदिर ले जाने के लिए। स्पर्श ने कहा वह खुद उसे मंदिर ले जाएगा।
दूसरी ओर पूनम ने ढोल के अंदर पलक को बंद कर दिया था बेहोश करके और उसने नदी में उसे फेक दिया ताकि मगरमच्छ उसे कच्चा चबा जाएं।
तभी सुमित्रा और स्पर्श मंदिर पहुंचे। वहां सुमित्रा ने रूही को देखा माँ के सामने प्रणाम करते हुए। उसी समय वहां नहार आ गया। सुमित्रा ने रूही के कपड़ों में एक लड़की को बुलाया और वह जान करके नहार के सामने भागी और जाकर स्पर्श को गले लगा लिया।
यह देखकर नहार की ज़िंदगी बदल गयी और वह जाकर गाड़ी में बैठ गया। वह लड़की स्पर्श से माफी मांगकर चली गयी। स्पर्श सोचने लगा कि इसने रूही जैसे कपड़े क्यों पहने हैं?
सुमित्रा तब रूही से मिली जिसने उसे नहार की ज़िंदगी से हमेशा से चले जाने को कहा। उसने रूही से कसम खिलवाई खुद की कि वह चली जायेगी उसके ज़िंदगी से वरना वह उसका मरा मुंह देखेगी।
नहार गाड़ी में रोने लगा और घर आकर पंचिंग बैग पर गुस्सा उतारने लगा। सोनी ने आकर उससे कहा कि वह उसकी हालत देखकर समझ गयी है कि रूही स्पर्श के साथ है। उसने कहा कई महीने से रूही तुमसे दूर है और अब वह ज़िंदगी मेंआगे बढ़ गयी है।
वहीं, रूही चोरी चुपके गोयनका हाउस आयी और अपने कमरे में जाकर सामान पैक करने लगी ताकि वह यहां से और नहार की ज़िंदगी से हमेशा के लिए चली जाए।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

