26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन सुंदर १६ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: शीतल के मर्डर केस में नहार हुआ गिरफ्तार

मन सुंदर के सोमवार के एपिसोड में नहार पोलिस को बताता है कि वह जेल इसीलिए गया था क्योंकि स्पर्श ने उसे बुलाया था कि उसके हाथ में तकलीफ हो रही है तो वह ड्राइव नहीं कर सकता। स्पर्श तुरंत मना कर देता है कि उसने तो उसे फोन ही नहीं किया।

पोलिस तुरंत नहार को उसका वॉलेट दिखाता है जो उन्हें हॉस्पिटल से मिला। इसके बाद वह जहर की शीशी पर नहार के उंगलियों के निशान मिलते हैं जो साबित करते हैं कि नहार ने ही शीतल को मारा।

पोलिस नहार को हथकड़ी पहनाती है तो रूही बीच में आकर कहती है कि नहार ऐसा नहीं कर सकते। पोलिस कहती है कि हमारे पास उनके खिलाफ सारे सबूत हैं। और नहार रूही को देखकर चला जाता है।

इसके बाद सुमित्रा रूही पर इल्जाम लगाती है कि उसकी वजह से नहार जेल चला गया। स्पर्श रूही की बेइज्जती सहन नहीं कर पाता और उसे चलने को कहता है तो रूही कहती है वह नहार को जेल से लेकर आएगी।

इसके बाद समर कहता है कि हमें चलकर पोलिस स्टेशन नहार को देखना चाहिए। नहार को देखने उसके पापा, रूही, समर और जूही जाते हैं। वहां जाकर पोलिस वाले उन्हें अंदर नहीं जाने देते।

जूही जान करके गरम चाय अपने ऊपर डाल लेती है ताकि रूही अंदर जा सके। अंदर जाकर रूही देखती है कि इंस्पेक्टर जोर दे रहा है नहार को उसका इल्जाम काबुल करने के लिए। नहार साफ इंकार कर देता है तो वह कहता है फिर रूही ने किया होगा।

नहार इंस्पेक्टर पर रौब जमाता है कि रूही को बीच में न लाये। वह उसे मारने जाता है कि रूही बीच में आकर रोक देती है। तभी रूही बाहर जाती है और सोचती है कि उसे अब घटना की जगह जाकर पता लगाना होगा कि किसने शीतल को मारा।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें