26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन सुंदर १४ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: पोलिस ने नहार को किया अरेस्ट?

मन सुंदर के शनिवार के एपिसोड में सुमित्रा पोलिस से कहती है कि रूही ने शीतल को जहर देकर मारा है क्योंकि वह नहार की पहली पत्नी है और वह उससे जलती थी। रूही ने कहा ऐसा कुछ नहीं है मैंने तो खुद यह कहकर रूही छुप हो जाती है।

वहीं, पोलिस को लगता है कि रूही यह कहने वाली थी कि उसने ही शीतल को जहर दिया। नहार ने कहा कि वह बिना किसी सबूत के रूही पर ऐसा गन्दा इल्जाम नहीं लगा सकते। तभी दूसरे पोलिस अवसर सबूत लेकर आता है।

वह जहर की बोतल होती है और उसे देखकर सुमित्रा बोलती है इसपर मेरे हाथ के निशान हैं अब कही मैं पकड़ी न जाऊं। नहार अकेले में रूही से पूछता है वह जहर की बोतल के साथ क्या करने वाली थी? रूही उसे सच नहीं बताती कि वह स्पर्श शादी नहीं कर सकती वरना नहार अपने जीवन में अगके नहीं बढ़ पाएंगे।

नहार उससे पूछता है क्या उस बोतल पर उसके हाथ के निशान हैं? वह कहती है हां यह कहकर नहार को गुस्सा आ जाता है तो स्पर्श कहता है उसे फिक्र करने की ज़रूरत नहीं क्योंकि वह अपनी होने वाली बीवी को बचा लेगा।

दूसरी ओर रोमिल फल काटते हुए कहा शीतल बहुत तेज़ बन रही थी अब देखो मैंने उसकी क्या हालत कर दी है। तभी अवनी आकर उससे पुछती है वह क्या कह रहा है? रोमिल कहता है कि कुछ नहीं वह फल काट रहा है उसके लिए।

वहीं, बिट्टू नहार के पास आकर शीतल के बारे में पूछता है और नाराज़ होकर चला जाता है। तभी रूही आकर उसे कहानी सुनाकर सुला देती है। नहार को एक कॉल आता है कि स्पर्श को फ्रैक्चर हो गया है और वह उसी अस्पताल में है जहां शीतल एडमिट है।

नहार जैसे ही पहुंचता है वहां कोई आदमी शीतल के कमरे में जाकर उसका ऑक्सीजन मास्क और ड्रिप निकाल देता है। जब नहार अंदर जाता है तो वहां कोई नहीं होता। वह रिसेप्शन पर नर्स से स्पर्श के बारे में पूछता है तो वह कहती है कि स्पर्श नाम का कोई मरीज नहीं है।

दूसरी ओर शीतल के कमरे में आग लग जाती है और अस्पताल वाले पोलिस को बुलाते हैं। फ्लैशबैक में पता चलता है कि कोई जानबूझकर शीतल के कमरे में आग लगा देता है।

पोलिस गोयनका हाउस जाती है और इंस्पेक्टर पूरे परिवार को बताता है कि शीतल के कमरे में किसी ने आग लगा दी है और वह मुजरिम को पकड़ने आये हैं। वह इंस्पेक्टर सभी की ओर जाता है और नहार के सामने आकर कहता है कि आप पर शीतल को मारने का सबूत है तो आपको हम गिरफ्तार करते हैं जिसे सुनकर सब चौक जाते हैं।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें