26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन सुंदर १३ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: शीतल के शरीर से मिला जहर, रूही पर गया शक

मन सुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में शीतल और नहार और स्पर्श और रूही साथ फेरे ले रहे थे। वहीं, शीतल बेहोश होकर गिर जाती है। सभी देखकर उसे डर जाते हैं और उसके मुंह से खून निकल रहा होता है।

पूनम स्पर्श और रूही की शादी को पूरा करने की बात कहती है तो पण्डित जी कहते हैं कि यह अपशगुन के बाद अब शादी नहीं हो सकती।

शीतल को तुरंत हॉस्पिटल ले जाते हैं तभी रूही को चक्कर आता है। स्पर्श उसके लिए जूस लाता है तो वह पीने से मना कर देती है। नहार उसे जूस पीने को कहता है तो स्पर्श को बहुत गुस्सा आता है।

वहीं, डॉक्टर आकर कहती है कि शीतल के शरीर से शरीर से भारी मात्रा में जहर पाया गया है। यह सुनकर रूही के हाथ से ग्लास गिर जाता है। डॉक्टर कहती है या तो यह सूइसाइड का केस है या फिर मर्डर का इसीलिए उसने पोलिस को बुला लिया है।

सुमित्रा सोचती है कि कही रूही ने तो शीतल को जहर नहीं दे दिया। वह रूही के पास जाकर उसपर शीतल को मारने का इल्जाम लगाती है। वहीं, स्पर्श और नहार दोनों को बहुत गुस्सा आता है। स्पर्श कहता है वह अपने होने वाली बीवी के लिए कुछ गलत नहीं सुनेगा।

इसी बीच पोलिस ऑफिसर आता है और सबसे पूछताछ कडता है। नहार कहता है कि वह उससे शादी करने वाला था। नहार उसको शादी की हर बात बताता है। पोलिस घरवालों पर दहेज का इल्जाम भी लगाती है तो वह कहते हैं कि वह ऐसे लोग नहीं हैं।

सुमित्रा गलती से कह देती है कि रूही को उसने ही जहर दिया था। नहार यह सुनकर उससे सवाल करता है। सुमित्रा उससे कहती है कि वह अपने लिए जहर लायी थी क्योंकि उसे डर था कि रूही ऐसा कुछ न कर दे जिससे तुम्हारे, शीतल और बिट्टू के भविष्य पर कोई शक आये तो वह अपने लिए जहर लायी थी।

वहीं, पुलिस घर पर जाकर हर एक कोने की तलाशी लेती है। सुमित्रा कहती है कि शीतल ने सुबह से कुछ नहीं खाया था क्योंकि हमारे यहां शादी के दिन होने वाली बहू व्रत रखती है। तभी सोनी तुरन्त कह देती है कि आपने खुद ही शीतल को नींबू पानी दिया था।

पोलिस तुरन्त उसपर शक करती है तो सुमित्रा कहती है कि उसने निम्बू पानी खुद नहीं बनाया था। सुमित्रा सोचती है कि अब यह सारा इल्जाम रूही पर डाल देगी। वह इंस्पेक्टर से कहती है कि रूही नहार की पहली पत्नी थी तो हो सकता है रूही ने जलन के कारण शीतल को जहर दे दिया हो।

रूही कहती है वह कैसे जहर दे सकती है जहर तो और रुक जाती है। इंस्पेक्टर पूछता है जहर तो आगे? और खुद से अंदाजा लगाकर कहता है जहर तो आपने ही अपनी सौतन को दिया है न?

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें