27 C
Mumbai
गुरूवार, मार्च 12, 2026

मन सुंदर ११ मार्च २०२६ रिटन अपडेट: नहार और रूही वापस एक परिवार की तरह साथ आये

मन सुंदर के बुधवार के एपिसोड में रूही नहार से कहती है कि आगे बहुत इम्तिहान होंगे लेकिन रूही और नहार हमेशा साथ रहेंगे और कभी टूटेंगे नहीं। नहार सोनी की हरकतों को सोचकर दुखी हो जाता है और कहता है कि उसने उसके साथ सौतेला बेटा जैसा व्यवहार किया।

नहार ने कहा जैसे उन्हें अवनी की चिंता थी वैसे ही मुझे भी तो चिंता थी और मैं था न उसके लिए। उसके लिए ही तो मैंने बिट्टू को अपनाया लेकिन सोनी ने क्या किया। व्यह कहता है कि अब वह किसी और के बारे में नहीं सोचना चाहता और उसे ही सिर्फ देखना चाहता है।

इसके बाद रूही देखती है कि अवनी की बच्ची रो रही है और जैसे ही वह उसे संभालने जाती है सोनी आकर उससे कहती है कि आज उसकी वजह से इसकी माँ जेल में है। रूही कह देती है कि उसकी वजह कही-न-कही वह ही है।

इसके बाद रात को सुमित्रा को एक मैसेज आता है कि जो उसका था वह वापस आ रही है लेने और नीचे दीदी लिखा होता है। यह पढ़कर वह हैरान हो जाती है और कहती है कि एक ही शख्स है जो मुझे दीदी कहकर पुकारती है।

सुमित्रा बाहर आकर सबसे कहती है कि कल सुबह हम सभी बीकानेर वाले मंदिर में दर्शन करने चलेंगे। अगले दिन रतन सुमित्रा को आने से मना कर देता है लेकिन सुमित्रा कहती है कि इन दोनों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।

थोड़ी ही देर में वहां घर पर कुछ लोग आकर घर तोड़कर सब सामान बिखेर देते हैं। जब दो दिन बाद सभी लौटते हैं तो रूही कहती है घर का ताला खुला है। समर कहता है उसने बड़ा सा टाला लगाया था। जब वह अंदर जाते हैं तो एक आदमी से पूछते हैं तब वह कहता है कि घर के मालिक ने कहा कि घर की पुरानी चीज़ें हटा दें।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें