32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन अतिसुंदर १७ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: निहारिका की खराब तबियत के बीच राध्या और प्रथम आये करीब

मन अतिसुंदर के मंगलवार के एपिसोड में राध्या प्रथम से कहती है कि वह निहारिका के साथ ऊपर बेड पर सो जाए। प्रथम निहारिका का हाथ पकड़कर उसके बेड के पास बैठता है और राध्या ज़मीन पर चटाई बिछाकर सो जाती है।

वहीं, जब निहारिका सुबह उठती है तो उसके बगल में राध्या सोई हुई होती है उसका हाथ पकड़कर। वह चिल्लाती है और राध्या से दूर चली जाती है। दरअसल, रात को निहारिका के सोने के बाद प्रथम जमीन पर बैठ जाता है। जब राध्या उसे देखती है तो वह प्रथम से सोफे पर सोने को कहती है और खुद निहारिका के बगल में बैठ जाती है।

इसके बाद राध्या घर की सफाई कर रही होती है तो वह केमिकल प्रथम के ऊपर डाल देती है गलती से। प्रथम कहता है कि इससे निहारिका के कमरे की सफाई नहीं करना। राध्या सोचती है कि वह एकता से नेल पॉलिश रिमूवर लेकर आएगी जिससे केमिकल की बदबू कम हो जाये।

उसी समय ज्योति कपड़े देखकर भूल जाती है कि यह किसके कपड़े हैं। राध्या कहती है कि यह निहारिका के कपड़े हैं और वह सफाई के बाद उसके कमरे में रख देगी।

राध्या निहारिका के कमरे में जूस रखकर आती है जिसके बाद उसे सांस लेने में तकलीफ होती है। प्रथम डॉक्टर को बुलाता है जो कहता है कि निहारिका हाई एंग्जायटी पेशेंट है और उनके कपड़ो से नेल पेंट पोलिश रिमूवर की बदबू आ रही है।

राध्या कहती है कि उसने ही वह रिमूवर लिया था पर उसने वह इस्तेमाल करके अपने हाथ धोए रहे। यह सुनकर शकुंतला उसे चिल्लाती है और कहती है कि इसकी ही वजह से अभी रजनी कोमा में चली गयी थी अब इसे निहारीका से दूर रखना होगा।

राध्या कमरे में कपड़े धोने के साबुन से हाथ धोती है और प्रथम बाहर से उसे देखता है। जब वह अंदर आता है तो राध्या रो रही होती है। वह उससे कारण पूछता है तो वह कहती है कि उसकी वजह से निहारिका की तबियत खराब हो गयी।

प्रथम कहता है कि यदि तुमने हाथ धोना है तो मस्ती से धोते हैं। वह राध्या के हाथों से साबुन के गुब्बारे बनाकर उड़ाता है और कहता है कि बचपन में यह उसका टाइमपास हुआ करता था। राध्या कहती है उसका भी यह मनपसंद खेल था।

एकता निहारिका के कमरे में फ्रूट सलाद लेकर जाती है तो देखती है कि निहारिका को ठंड लग रही है। उर्मिला कहती है कि डॉक्टर से पूछकर इसे कोई दवा देनी चाहिए। प्रथम कहता है अभी डॉक्टर ने इसे इंजेक्शन दिया अगर इसके ऊपर दवा देंगे तो उसे ओवर डोज हो जाएगा।

रजनी निहारिका की हालत देखकर कहती है कि यह इतनी कांच की गुड़िया है कि पल पल में इसकी तबियत खराब हो रही है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here