29.8 C
Mumbai
Tuesday, October 13, 2026

मन अतिसुन्दर १७ दिसंबर २०२५ रिटन अपडेट: राध्या ने निहारिका का सच किसी को नहीं बताया

मन अतिसुन्दर के बुधवार के एपिसोड में प्रथम ने दादी को आग को राध्या के करीब ले जाने से रोका। उसी बीच रजनी वहां आ गयी और उसने प्रथम से राध्या के बारे में पूछा। दादी ने कहा दोनों जाकर राध्या की सेवा करो।

प्रथम ने रजनी को उसके पास जाने से रोका और वह खुद आ गया अपने कमरे में। जब वह आया उसने शावर की आवाज़ सुनी और सोचा कि राध्या फ्रेश हो रही है। उसने उसके बाहर आने का इंतज़ार किया और चेंज कर लिया।

कई देर बाहर न निकलने पर प्रथम ने उसे आवाज़ लगाई कि इतना देर तक कौन नहाता है? उसने प्यार से पूछा तब भी राध्या ने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया। राध्या अंदर शावर में भीगते हुए निहारिका की बातें सुन रही थी कि प्रथम अभी भी उससे प्यार करता है।

प्रथम ने कहा वह तीन तक गिनेगा अगर वह बाहर नहीं आयी टोह वह दरवाजा तोड़ देगा। यह सुनकर राध्या खड़ी हुई और बाहर आ गयी। प्रथम उससे सवाल करने लगा तो राध्या ने निहारिका का सच उसको नहीं बताया।

फर्श पर पानी गिरने से प्रथम का पैर फिसल गया और वह गिरने ही वाला था कि राध्या ने उसे बचा लिया और प्रथम राध्या पर गिर गया। दोनों एक दूसरे की आंखों में खो गए।

राध्या ने उसने कहा कि वह कपड़े चेंज करके आती है। कपड़े चेंज करके जब वह बाहर आई तो प्रथम वहां नहीं था। राध्या सो गई और प्रथम उसके लिए निम्बू पानी लेकर आया। उसने राध्या को सोता हुआ देखा और ग्लास वही रखकर कमरे से बाहर चला गया।

राध्या ने आंख खोली क्योंकि वह सोने का नाटक कर रही थी। उसने सोचा कि उसने कभी सोचा नहीं कि क्यों प्रथम उसके साथ बिस्तर पर नहीं सोता और बाहर जाकर सोता है।

अगले दिन राध्या सिंदूर लगा रही थी इसी बीच प्रथम आया और उसने कल के बारे में उससे बात करनी चाही तो उसने यह कहकर टाल दिया कि वह एकता भाभी की मदद करके आती है। प्रथम को गुस्सा आया कि यह मुझे एटीट्यूड दिखा रही है।

किचन में जाने से पहले दादी ने उसे रोका कि वह अंदर नहीं जा सकती। राध्या ने कहा उसे एकता भाभी की मदद करनी है। एकता खुद बाहर आकर कहने लगी कि उसकी वजह से उसका काम बढ़ जाता है।

राध्या ने कहा कि वह किचन के बाहर से उसकी मदद करेगी। एकता ने पापा और अहम को चाय देने को कहा। राध्या चाय लेकर जा रही थी कि निहारिका ने फर्श पर फेसवॉश गिरा दिया जिसकी वजह से चाय पापा और अहम के फाइल्स पर गिर गयी।

पापा और अहम ने उसे खूब डांटा। रजनी ने भी आकर उससे कहा कि वह कब तक सभी चीज़ों के लिए माफी मांगेंगी? उसने कहा कब तक वह उसकी वजह से माँ जी के ताने सुनेगी? उसने कहा ऐसा काम करो जिससे दादी को तुम पर गर्व हो।

प्रथम वहां आकर निहारिका के बारे में पूछता है कि वह कहां है क्योंकि उन्हें साथ में मीटिंग के लिए ऑफिस जाना है। यह सुनकर राध्या को निहारिका की बात सच लगने लगती है कि प्रथम निहारिका से प्यार करता है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here