32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन अतिसुंदर १० फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: निहारिका ने नर्स को बेहोश करके उसे छुपा दिया

मन अतिसुंदर के मंगलवार के एपिसोड में प्रथम राध्या के साथ मिलकर भोलेनाथ को भोग चढ़ाता है और उसका धन्यवाद अदा करता है उसे यह नसीहत देने के लिए कि मन की बात कह देनी चाहिए। प्रथम कहता राध्या से कि उसे बहुत हल्का महसूस हो रहा है रजनी से अपने मन की बात कहने के बाद।

राध्या कहती है भावनाएं तो भावनाएं होती हैं चाहे लड़का हो या लड़की। उसने कहा जब भी आपको रोना आये तो हमारे सामने नहीं तो माँ के सामने रो दीजिएगा।

वहीं, निहारिका उन दोनों के देखकर गुस्सा हो रही थी और उसने पर्दे की रॉड खींच दी जो जाकर उर्मिला पर गिरी और उसके बाल बिखर गए। निहारिका ने नर्स को कुछ एक्स्ट्रा पैसे दिए ताकि वह रजनी को बीमार कर सके। उसने नर्स को खूब भला बुरा सुनाया और बेइज्जती की, जिसको नर्स ने चुपचाप सुना।

तभी नर्स गुस्से में रजनी के कमरे में आई और उसने ड्रिप निकाल दी। वह रजनी से कहने लगी एक निहारिका है जो तुम्हारे जाने के पीछे पड़ी है और एक राध्या। उसने उससे पूछा तुमने अपने बेटे के लिए उस कद्दू में ऐसा क्या देख लिया? उसी समय वहां राध्या आयी।

राध्या ने नर्स को खाना दिया और उससे पूछा व्यह क्या कह रही थी? नर्स ने कहा मैं सोच रही थी कि मैं यह नर्स का काम छोड़ दूंगी क्योंकि इसमें कोई इज़्ज़त नहीं है। उसने कहा मुझे ढेर सारे पैसे कमाकर अच्छा लड़का चाहिये शादी के लिए।

राध्या ने कहा आप बहुत अच्छा काम कर रहे हो और पैसों से नहीं मिलता अच्छा लड़का। उसने कहा बस आप अपना मन साफ रखो और वह लड़का खुद-ब-खुद आपके पास आ जायेगा। राध्या ने नर्स के हाथ में मौली बांधी और कहा कि उसने भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि उसे जल्द-से-जल्द अच्छा लड़का मिल जाये।

इस घटना के बाद नर्स का हृदय राध्या के लिए बदल गया। उसने राध्या को निहारिका का सच बताने का फैसला लिया। व्यह राध्या के पास गई और कहा उसे कही दूसरी जगह पर उससे ज़रूरी बात करनी है। उसी बीच शकुंतला ने दोनों को अलग-अलग अपना काम करने को कहा।

नर्स ने राध्या को गार्डन में देखा और सोचा कि नोट लिखकर उसे मिलने बुलाऊँ लेकिन उर्मिला उसे किसी काम से ले गयी। आखिर में उसने व्यह नोट बुलबुल को दिया राध्या को देने के लिए जिसमें उसने राध्या को ५ बजे स्टडी रूम में बुलाया था।

नर्स ५ बजे स्टडी रूम में आती है तो देखती है कि कुड़सी पर एक महिला बैठी है। उसे लगता है वह राध्या है और उससे निहारिका का सच बता देती है। वह महिला जब खड़े होकर पलटती है तो वह कोई और नहीं बल्कि निहारिका होती है।

निहारिका उसे मारने की कोशिश करती है तो नर्स बाहर भाग रही होती है कि निहारिका उसके सर पर वार कर देती है जिससे वह बेहोश हो जाती है। निहारिका वहां पड़े फ्रिज में उसे ठिकाने लगा देती है।

नीचे राध्या सभी से नर्स के बारे में पूछती है और सभी को बताती है कि रजनी के कमरे में नर्स नहीं है और घर पर कही नहीं दिख रही। जब वहां निहारिका आती है तो राध्या को उसका नम्बर देती है जिसे कॉल करके राध्या सभी को बताती है कि नर्स ने उसका फोन नहीं उठाया।

राध्या की बातें सुनकर शकुंतला को बहुत गुस्सा आता है और वह उसे चुप रहने को कहती है क्योंकि वह पाठ नहीं कर पा रही होती है। राध्या को नर्स की बात याद आती है जिसने उसे अकेले में बात करने के लिए बुलाया था।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here