महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 25th जून 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या संग अपने रिश्ते ठीक करने की कोशिश करती है रजी।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विद्या से होती है। जहां, विद्या सभी के लिए कुछ ना कुछ ऑडर करती है। वही मोगरा अपनी मां से कहती है उसके पास कुछ समय ही है।
मोगरा की चाल
इसलिए जो भी करना है उसे जल्द से जल्द करना होगा। ऐसे में मोगरा के पापा तैयार हो जाते है मोगरा के घर जाने लिए। जिसके बाद होटल में कई तरह की कहानी शुरू होती है कि किस तरह से विद्या और महादेव के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। इस बीच हो मोगरा कहती है कि, उसकी चाभी कही खो गई है। हालांकि ये नाटक ही होता है क्योंकि, मोगरा ने ये चाभी खुद ही गिराई हुई थी। मोगरा विद्या को लेकर कहती है बार – बार ये चाभी गिर रहा है मिलते ही वो ये विद्या को दे देगी। जिसके बाद अब धीरज और सभी लोग मिलकर ढूंढते है और चाभी मिल जाती है। ऐसे में अब धीरज मोगरा को ये संभालकर रखने के लिए कहता है। मोगरा के पापा किसी भी तरह घर के अंदर चले जाते है और घर की चीजों को देखते है। जहां वो घर के समान को खाते भी है और एसी में सो भी जाते है। जिसके बाद लाजवंती का फोन आता है और उसे जल्दी से अपना काम खत्म करने के लिए कहा जाता है। मोगरा के पापा अपने मिशन में कामयाब तो हो जाते है।
रजी और विद्या की नाराजगी
घर के बाहर अब यश कुर्सी लगाकर बैठा हुआ होता है। जहां वो कहता है कि, अब इस घर से कौन निकलेगा ये देखना ही है उसे। मोगरा के पापा वो घर के बाहर नहीं निकल पाते है। ऐसे में अब विद्या होटल में कुछ चीजों को याद करती है और इमोशनल हो जाती है। जिसके बाद धीरज और सभी लोग उसे संभालते है और अब कुछ मीठा ऑडर करने की बात करते है। मीठे में रजी की पसंद को विद्या ध्यान रखती है जिसके लिए उसे बहुत खुशी होती है। मोगरा के पापा यश की बात लाजवंती को बताते है कि घर के बाहर वही है। लाजवंती मोगरा को कहती है जिसकी बात नर्मदा वहां सुन कि कोशिश करती है लेकिन मोगरा बात को टाल देती है। वही अब सभी घर के लिए निकलते है और धीरज को बिल देने की बात करती है मोगरा लेकिन नर्मदा कहती है ऐसा मत कीजिए क्योंकि, फिर आशीष की इज्जत नहीं रहेगी। जिसके बाद नर्मदा की बात को मोगरा सुन लेती है और उसे कहती है आशीष को बिल देने दीजिए। मोगरा फोटो के लिए कहती है लेकिन, विद्या का मन नहीं होता है इसलिए वो वहां से चली जाती है। जहां अब विद्या से बात करने लिए रजी आती है और बताती है कि, उसका रिश्ता अगर खराब हुआ है तो उसकी वजह रजी है इसलिए वो ठीक करने की भी पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अब विद्या और रजी के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मोगरा के पापा घर से चोरी करते हुए जैसे ही निकलते है तभी वहां, पूरा परिवार आ जाता है और वो छिपने की कोशिश करते है। जिसके बाद धीरज की नजर पेड़ पर जाती है। जहां उसे लगता है कोई ना कोई है उस पेड़ के पीछे।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

