30.8 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 12th जून 2026 : रजी को मारा विद्या ने थप्पड़, टूट गया विद्या पर विश्वास

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 12th जून 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या हो चुकी है परेशान महादेव की वजह से।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, विद्या और महादेव में जबरदस्त बहस हो रही होती है। जिसके बाद विद्या कहती है महादेव की सबसे बड़ी गलती यही है कि, लोगों का उसने हमेशा सोचा है। क्या कभी उसने परिवार का सोचा है ?

महादेव और विद्या की बहस

वही दूसरी तरफ महादेव अपने काम पर चले जाता है। महादेव काम पर भी कुछ लोगों को बुरी तरह से चिल्लाता है। जिसके बाद लाजवंती भी मोगरा को अब घर में संभलकर रहने के लिए कहती है। घर में लाजवंती के कहने पर मोगरा विद्या को चाभी देने की बात करती है और इस बार भी मोगरा ये चाल रजी के खिलाफ होती है। मोगरा आती है घर में विद्या के सामने वो चाभी रखती है और कहती है इस पर हक सिर्फ और सिर्फ विद्या का है। इसलिए सारी चीजें उसे समझकर करना है। जिसके बाद विद्या और मोगरा में बातचीत होती है। लेकिन, विद्या कुछ भी नहीं कहती है और मोगरा को सही समझती है।

रजी की चाल

लेकिन रजी वहां आती है और मोगरा के बार फिर से भला बुरा रजी को कहती है क्योंकि, रजी को इस बार फंसाना होता है मोगरा के जाल में। मोगरा ये सब सभी चीजें जो कर रही है कही ना कही ये सब में लाजवंती की गलती बताती है और उसे भला बुरा कहती है लेकिन, लाजवंती का नाम सुनते ही विद्या का गुस्सा फूट जाता है और विद्या रजी को थप्पड़ मार देती है। भानु और रजी को लेकर विद्या भला बर कहती है लेकिन रजी विद्या की बातों का बुरा नहीं मानती है और विद्या को मनाने की कोशिश करती है लेकिन, विद्या मानने को तैयार नहीं होती है। क्योंकि, इस बार रजी ने जो भी किया है गलत किया है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज रजी पर चिल्लाता जहां, वो कहता है रजी जब से आई है घर में झगड़ा करवा रही है। वही दूसरी तरफ अब नर्मदा और रजी नई चाल चलते है। जहां वो मोगरा और आशीष को पैसे देने की बात कहते है क्योंकि, रजी और नर्मदा ने गहने बेचे हुए थे। जिसे आशीष और मोगरा की इज्जत बची रहे।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here