32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 9th फरवरी 2026 : नर्मदा को पड़ा थप्पड़, टूट गया महादेव का परिवार

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 9th फरवरी 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब धीरज को लेकर नर्मदा को जाती है परेशान।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां नर्मदा को धीरज की चिंता होती है। कुछ पैसे देखकर धीरज दुकान पर ही सो जाता है।

नर्मदा हुई परेशान

धीरज को विश्वास रहता है कि, अगली सुबह उसके पापा उसे लेने आ जायेंगे। नर्मदा केतन को कहती है धीरज की हालत इस सर्दी में खराब हो रही होगी। क्योंकि अभी तक वो घर आया नहीं है। वही दूसरी तरफ नर्मदा पानी लेने के लिए किचन में आती है और देखती है कि महादेव वही काम कर रहा होता है। जहां महादेव से नर्मदा पानी देने की बात करती है और उसे काम करने से मना करती है लेकिन नर्मदा महादेव से इस मौके पर माफी मांगती है और कहती है उसने जो भी किया है सही नहीं किया है लेकिन रिश्ते को संभाल कर रखेगी। ऐसे में नर्मदा कुछ भी आगे कहे इस पहले ही महादेव शांत रहने के लिए कहता है। इस बीच ही घर के बाहर नर्मदा के पापा आ जाते है।

नर्मदा को पड़ा थप्पड़

नर्मदा बाहर आती है अपने परिवार के साथ। जहां अब सभी लोग महादेव की बेइज्जती करते है और कहते है कि, महादेव कभी भी अपने मालिक का नहीं हो सका है। जिसने कभी उसे उठाया था वो आज उसे गिरा रहा है। ऐसे में, नर्मदा और महादेव को काफी बुरा भला कहा जाता है लेकिन नर्मदा अपने पापा को कुछ भी कहने से मना कर देती है और कहती है कि, अब ये उसका परिवार है उसे परेशान करने की जरूरत नहीं है। जिस परिवार में वो रह रही है उस परिवार की वो बेइज्जती नहीं कर सकता है। नर्मदा पर उसके पापा हाथ उठाने की कोशिश करते है लेकिन महादेव मना कर देता है और उसे शांत रहने के लिए कहता है। क्योंकि अब नर्मदा उसके घर की बहु है।

नर्मदा की टेंशन

महादेव अब नर्मदा के परिवार वालों को यहां से जाने के।लिए कह देता है। जहां, भानु भी महादेव का मजाक बनाती है और कहती है महादेव का पाप अब सारा निकल रहा है जब भी कोई भी आ रहा है सब उसकी बेइज्जती कर देते है। महादेव घर में जाते ही सभी को सोने के लिए कह देता है। नर्मदा बाहर बैठकर रो रही होती है कि, ये उन दोनों में क्या कर लिया हुआ है ? केतन नर्मदा को शांत करवाता है और कहता है आज समय खराब है। इसका ये मतलब नहीं है कि, सब कुछ खराब है। वही नर्मदा अब धीरज को खाना और कंबल देने की बात करती है। जहां किचन में नर्मदा खाना बनाती है और केतन से कहती है कुछ भी हो जाए धीरज भूखे नहीं सोना चाहिए। केतन धीरज को फोन लगाता है लेकिन कोई जवाब नहीं होता है। ऐसे में नर्मदा के कहने पर अब धीरज को ढूंढने केतन जाता है। तब तक घर की बड़ी बेटी नर्मदा को लेकर कहती है कि, नर्मदा किचन में खाना खा रही है। जब की असल में वो खाना बना रही होती है धीरज के लिए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अगली सुबह नर्मदा नहाने के बाद केतन के कपड़े पहनकर आ जाती है।।जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here