महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 9th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब महादेव हो चुका है परेशान भानु के दांव पेचों से।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत भानु से होती है। जहां, भानु के सामने रजी उसके पैरों पर गिरी हुई होती है और उसे कहती है कि, महादेव के साथ ऐसा करना भानु के लिए सही नहीं है।
रजी की मजबूरी
हमेशा रजी ने अपनी भानु मां का साथ दिया है लेकिन आज बात महादेव की जिसने गलती तक नहीं की है। भानु इस बीच काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती है और भानु की मां उसे वार्निंग देती है कि, हर जगह उसके बदला लेने से काम नहीं चलने वाला है क्योंकि, जिस तरह से उसने महादेव पर इल्जाम लगाया है ये बात सही नहीं है। भानु अपनी मां से कहती है आज भानु ने रोक रखा है इसलिए नहीं तो वो भी चले जाती बेटी के पास उसी घर में। आज तक भानु विद्या के लिए तरसी है क्या कुछ नहीं किया है ? भानु ने विद्या के लिए लेकिन उसने चुना किसे है ? महादेव को ? भानु की मां उसे समझाती है कि, विद्या का घर परिवार वही है उसी में रहना है और इस बात को बीते हुए जमाना हो गया है। भानु कहती है वो ये बात कभी नहीं भूल सकती है। वही दूसरी तरफ अब, भानु ने रजी के सामने शर्त रखी है कि, अब उसे एक काम करना होगा जो रजी ही सिर्फ उसे दे सकती है। भानु उसके पास आती है और उसका मंगलसूत्र उसे मांगती है जिसके बाद रजी को विद्या की बात याद आती है और वो उसे ये देने से मना कर देती है। विद्या की हर एक बात रजी भानु को बताती है कि, क्या कुछ मायने है इसके। भानु कहती है आज रजी के विद्या और महादेव दोनों ही बहुत ज्यादा जरूरी हो गए है। रजी बिना कुछ कहे ही उस घर से निकल जाती है।
भानु की शर्त
भानु को सभी लोग संभालते है क्योंकि, अब कही ना उसे ऐस लगता है कि, भानु हारने वाली है। अगली सुबह भानु पुलिस स्टेशन आती है और महादेव के सामने कई सारी शर्तें रखी जाती है। जिसमें से एक होता है अगर महादेव गहने लौटा देगा तो, कंप्लेन वापस ले ली जाएगी। वही दूसरी तरफ, एक पेपर पर लिख कर भानु देती है कि, उसे अब रजी और धीरज की शादी खत्म करनी होगी। लेकिन महादेव कुछ कहे ये सब में रजी और धीरज दोनों ही अपना गुनाह कबूल करते है। धीरज को पुलिस अंदर डालने की बात करती है लेकिन तब तक रजी बताती है कि, किस तरह से भानु महादेव से बदला ले रही है। महादेव शादी की शर्त को भी नहीं मानता है क्योंकि, ये शादी को वो भगवान का आशीर्वाद मानता है। जिसके बाद महादेव कहता है शादी टूट नहीं सकती है। लेकिन भानु बदला अपना कम नहीं करती है और वो कहती है कि, अब उसे केस करना ही होगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, पुलिस महादेव को कुछ दिनों की मोहलत देते है। जहां वो कहते है कि, अगर पांच दिनों में धीरज और रजी की शादी टूट जाएगी तो, ये केस खत्म हो सकता है। घर से रजी गायब रहती है जिसके बाद महादेव कहता है कि, उसे ढूंढना होगा नहीं तो उसके गायब होने का इल्जाम भी महादेव पर ही लग जाएगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

