28.1 C
Mumbai
Sunday, July 26, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 7th जुलाई 2026: नर्मदा ने माफी मोगरा से माफी ? रजी का फूटा गुस्सा

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 7th जुलाई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा का गुस्सा फूट चुका है मोगरा पर।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विद्या से होती है। जहां विद्या देखती है कि, महादेव ने उसे माफी मांगी और उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है।

महादेव और विद्या की बहस

लेकिन विद्या का ये एक सपना होता है। जो जल्द ही टूट जाता है। ऐसे में अब महादेव को बाहर चोट लग जाती है जिसे बचाने के लिए विद्या आती है और दोनों की बहस को धीरज और रजी देखते है लेकिन बचाने के लिए जाते नहीं है। वही दूसरी तरफ अब महादेव और विद्या में बहस होती है। जिसके बाद विद्या महादेव को अंदर लेकर जाती है और उसे आराम करने के लिए कहती है। ऐसे में अब रजी और धीरज अपने कमरे में जाते है और दोनों मां – पापा के बारे में बात करते है लेकिन, रजी मना करती है विद्या और मोगरा की बराबरी करने का जिसके लिए रजी काफी ज्यादा गुस्सा होती है और उसे कुछ भी करने से मना करती है। वही दूसरी तरफ अब मोगरा आती है किचन में जहां रजी और नर्मदा दोनों को ही मोगरा चैलेंज कर देती है क्योंकि, मोगरा एक बार फिर से ड्रामा शुरू करना चाहती है और ये ड्रामा नर्मदा और रजी दोनों ही एक्सेप्ट कर लेते है।

मोगरा का नाटक

नर्मदा अभी के लिए काफी ज्यादा गुस्से में रहती है क्योंकि, मोगरा किसी को भी ऐसा कुछ कैसे कह सकती है ? जिसके बाद नर्मदा और रजी दोनों ही आपस में बात करते है। लेकिन, धीरज तभी वहां आता है और रजी के लिए कहता है वो बहुत सुंदर सी साड़ी लेकर आया है। क्योंकि, उसकी सैलरी आई हुई है। जिसके बाद अब नर्मदा खूब होती है और रजी को देखने के लिए कहती है लेकिन वो देखती नहीं है। नर्मदा अपने लिए पूछती है और धीरज कहता है 10 हजार में वो क्या क्या करेगा ? इसलिए उसे समझना होगा। रजी नर्मदा के लिए कहती है उसे एक समोसा भी खिला दोगे तो, वो आशीर्वाद ही देगी। जिसके बाद रजी का धीरज मजाक बनाता है लेकिन, कोई कुछ कहता नहीं है और दोनों के बीच मस्ती शुरू हो जाती है। नर्मदा रजी को साड़ी देखने के लिए कहती है। वही अब आशीष अपनी सैलरी मोगरा को देने की बात करता है लेकिन, मोगरा अपना ड्रामा शुरू करती है कि किस तरह से सारा घर आशीष के पैसे पर चल रहा है ? क्योंकि, हर कोई आशीष की कमाई खा रहा है लेकिन उसके पास कुछ नहीं है ना देने के लिए ना खाने के लिए। मोगरा को आशीष समझाने की कोशिश करता है लेकिन मोगरा समझने को तैयार नहीं होती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मोगरा पूरे परिवार के सामने नर्मदा और रजी से माफी मांगने की बात करती है लेकिन, महादेव मना करता है और नर्मदा को कहता है मोगरा से माफी मांगने के लिए। जिसके बाद नर्मदा माफी मांगती है लेकिन, विद्या उसे रोक देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here