महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 6th जुलाई 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब मोगरा विद्या और महादेव से मांगती है माफी।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत मोगरा से होता है। जहां मोगरा अब सभी के सामने कहती है उनका रिश्ता सिर्फ मोगरा की वजह से खराब हुआ है।
क्या महादेव मांगेगा विद्या से माफी ?
ऐसे में मोगरा चाभी लौटा देती है और कहती है कि घर की जिम्मेदारी संभालने लायक वो नहीं है इसलिए वो इस चीज की जिम्मेदारी वो अब नहीं ले सकती है। महादेव अब मोगरा की तारीफ करता है और कहता है उसे गलती हुई है लेकिन जिस तरह से उसने माफी मांगा है ये उसके ही संस्कार ही है। ऐसे में अब मोगरा याद करती ह कि किस तरह से नर्मदा और रजी आशीष और धीरज ने मिलकर ये सभी का प्लान बनाया था। मोगरा ये जिम्मेदारी विद्या को देना चाहती है और कहती है उसे चीजें विद्या मां ही ठीक कर सकती है।
मोगरा की चाल
मोगरा की ये जिम्मेदारी विद्या लेने से मना कर देती है और कहती है कि उसे जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी तब तक वो नहीं लेगी इस घर की जिम्मेदारी और घर के सदस्य का ख्याल रखने के लिए किसी के इजाजत की जरूरत उसे नहीं है। घर के बाहर आते ही मोगरा पर रजी और नर्मदा दोनों गुस्सा करते है लेकिन धीरज कहता है मोगर ने माफी मांग ली है अब उसे कुछ कहना सही नहीं है लेकिन, नर्मदा कहती है पहले की हुई गलती अभी ठीक नहीं हुई है। वही अब नर्मदा और रजी अपने – अपने कमरे में चले जाते है। जहां मोगरा आशीष से कहती है कि, उसे क्या करना चाहिए़ ? गलती करके भी उसने माफी मांग ली है। ऐसे में अब आशीष समझाता है मोगरा को लेकिन तब तक उसे काम का फोन आता है और वो बाहर चले जाता है। रजी से धीरज बात करने आता है लेकिन रजी उसके दिए हुए दर्द का जवाब देती है और कहती है जो दर्द उसने दिया है उस पर ही वो दवा लगा रही है। ऐसे में अब रजी से धीरज कहता है उसने माफी मांग ली है और उसे अब ये सब नहीं चाहिए कुछ भी। वही अब दूसरी तरफ मोगरा अपनी मां से घर की सारी चीजें बताती है और कहती है कि किस तरह से अब उसे नर्मदा और रजी का सामना करना होगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मोगरा नर्मदा और रजी को कह देती है। वो जल्द से जल्द घर से निकाल देगी दोनों को। ऐसे में दोनों ही मोगरा के चैलेंज को एक्सेप्ट करती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

