34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 4th फरवरी 2026 : भानु ने लिया महादेव से बदला, नर्मदा को मिला केतन का साथ

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 4th फरवरी 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा को लेकर केतन हो चुका है परेशान।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां भानु महादेव को दिखाती है किस तरह से केतन और नर्मदा ने शादी कर ली है।

महादेव हुआ परेशान

महादेव केतन की शादी को लेकर परेशान हो जाता है। जिसके बाद वो कुछ कहता नहीं है। विद्या भानु और महादेव दोनों से कहती है घर चलने के लिए क्योंकि यहां जो भी हो रहा है वो सही नहीं हो रहा है। भानु इस बीच ही महादेव को कहती है कहती है एक आभार फिर से इतिहास ने अपने आपको दौड़ाया है और इस बार महादेव का सिर शर्म से झुका हुआ है। विद्या और महादेव दोनों वहां से चले जाते है। लेकिन केतन नर्मदा का हाथ नहीं छोड़ता है वो सिर्फ और सिर्फ अभी नर्मदा के बारे में ही सोच रहा होता है। महादेव को अपनों के ताने सुने नहीं आ रहे होते है लेकिन वो चाहकर भी कुछ कर नहीं पा रहा होता है। भानु धीरज को काफी हिम्मत वाला बताती है कि क्योंकि जिस बेटे पर उसे घमंड था वो आज उसका विश्वास तोड़ दिया हुआ है।

केतन की मुसीबतें

भानु महादेव को कहती है ये सब किसी और ने नहीं बल्कि, धीरज ने किया हुआ है। धीरज और केतन को चिंता हो रही होती है। तभी धीरज गाड़ी को रोक कर केतन को समझाता है कि उसे नर्मदा के बारे में सोचना चाहिए। केतन के पास आज भी उसका परिवार और सब कुछ है लेकिन, नर्मदा के पास कुछ भी नहीं है। घर में आते ही महादेव को विद्या समझाती है कि, उसे हिम्मत रखना होगा क्योंकि इस बार बच्चे नहीं है वो लोग जिन्होंने कभी उन्हें बच्चा समझा हुआ था। उन्होंने फैसला लिया है इसका मतलब है कि, कोई कारण रहा होगा। भानु महादेव और पूरे मोहल्ले के सामने केतन और नर्मदा का स्वागत करती है। जिसके लिए महादेव बाहर आता है और भानु अपने परिवार का इतिहास याद करती है कि किस तरह से विद्या की वजह से उसके पापा की मृत्य हो गई थी। धीरज कुछ कहता उसे पहले ही विद्या उसे रोक देती है। भानु इस बीच ही अपना नागिन डांस करती है और महादेव की इज्जत बीचों – बीच लेकर आती है। विद्या भानु से कहती है ये जश्न उसे खुद मानना चाहिए़। ये विद्या और महादेव की बर्बादी है। लेकिन भानु सुनती नहीं है और लगातार महादेव को लेकर बुरा भला कहती है। रजी को कही ना कही इस बात का बुरा लग रहा होता है लेकिन वो कुछ कहती नहीं है। धीरज महादेव को भानु की बात सुने से मना करता है। लेकिन भानु कहती

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव घर से धीरज को बाहर निकाल देता है और इस बात को लेकर भानु रजी से कहती है धीरे – धीरे सभी लोग अलग हो जाएंगे और सभी बर्बाद।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here