34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 31st मार्च 2026 : आशीष का सच आया सभी के सामने, भानु ने लिया बदला

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 31st मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां महादेव ने दे दी है विश्वा को धमकी।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत नर्मदा से होती है। जहां नर्मदा धीरज और रजी की कहानी को बताती है और उसे कहती है कि, किस तरह से दोनों दिवाली के मौके पर एक – दूसरे के करीब आए हुए थे।

धीरज और रजी की लव स्टोरी

केतन तभी कहता है पिछले दिवाली वो लोग यहां नहीं थे। जिसके बाद नर्मदा सोने का बहाना देती है। नहीं तो, इतनी रात में कुछ भी हो सकता है। रजी भी वहां से धीरज को दवा देकर चली जाती है। लेकिन सत्तू वापस से धीरज के बारे में पूछता है। लेकिन धीरज अब उसे सो जाने के लिए कहता है। रजी को पूरी रात अपनी भानु मां की याद आती है और वो उनसे मिलने के लिए चली जाती है। क्योंकि प्लान तो कामयाब हुआ नहीं जिसकी वजह से वो अब कुछ ना कुछ कहने वाली होती है। रजी छत से होकर जाती है। जहां धीरज को वो देखती है लेकिन तभी उसे लगता है कोई आ रहा है और ऐसे में महादेव बाहर आता है और धीरज की हालत को देखता है। जिसे रजी भी देखती है छिपकर। वही दूसरी तरफ रजी भानु मां के यहां चली जाती है।

विश्वा को मिली सजा

महादेव के आंसू रुकते नहीं है। लेकिन वो अपने आपको को संभालता है और महादेव के आंसू धीरज के हाथ पर भी गिर जाते है। महादेव के जाने के बाद धीरज केतन को उठाता है और ये सब बताता है कि, आज भी उसके पापा उसे प्यार करते है। केतन को ये बात सुनकर अच्छा लगता है। वही दूसरी तरफ भानु रजी को अपना प्लान कामयाब करने के लिए कहती है क्योंकि जिस तरह से उसने पहले भी किया है वो अभी भी ठीक चल रहा है लेकिन, अब उसे संभालना होगा क्योंकि, अब बदला ज्यादा बड़ा होने वाला है। वही दूसरी तरफ अगली सुबह महादेव विश्वा के जिम में आकर उसे मजा चखाता है और कहने के लिए कहता है कि, अब से उसका धीरज और उसके परिवार से कोई नाता नहीं है। महादेव विश्वा को गाड़ी से बांध कर घर की ओर लेकर आता है और इतने देर में वो बहुत ही ज्यादा परेशान करता है। लेकिन यश किसीभी तरह विश्वा को बचा लेता है लेकिन महादेव कहता है आज के बाद उसने इस घर के बच्चे पर हाथ उठाया तो सही नहीं होने वाला है। धीरज अपने पापा के लिए बहुत खुश होता है। वही महादेव वहां से जाता है लेकिन तब तक भानु वहां आती है और कहती है उसका भी जवाब सुनकर उसे जाना होगा। जहां, केतन और धीरज के लिए वो काफी कुछ कह देती है। लेकिन, आशीष के लिए कहती है उसकी भी गर्लफ्रेंड थी। शादी करना चाहता था उसे। ये सुनकर महादेव हैरान हो जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धीरज के लिए रजी दूध लेकर आती है। जहां, धीरज उसे कहता है कि, वो उसे मारना चाहती है इसलिए ये सब कर रही है। रजी धीरज को शांत होने के लिए कहती है नहीं तो ठीक नहीं होगा। वही दूसरी तरफ भानु कहती है विश्वा ने जो किया वो उसके प्लान का हिस्सा नहीं था।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here