34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 30th मार्च 2026 : भानु ने मारा विश्वा को थप्पड़, टूट गया महादेव का विश्वास

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 30th मार्च 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब विद्या और महादेव के बीच हो गई है बहस।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत विद्या और महादेव से होती है। जहां महादेव कहता है कि, विद्या और घर के मामले में उसे अब कुछ नहीं कहना है क्योंकि, इस सबसे वो थक गया है।

महादेव का फूटा गुस्सा

विद्या महादेव से कहता है कि, उसे शांति रखना चाहिए। क्योंकि उसने एक बार भी अपने बेटे के बारे में पूछा नहीं है लेकिन घर में सबसे बात कर रहा है वो। ऐसे में, महादेव विद्या और धीरज को दूर रहने के लिए कहता है। दूसरी तरफ भानु का गुस्सा विश्वा पर फूट जाता है क्योंकि, विश्वा अब शांति से रहने वाला नहीं है। भानु उसे समझाती है कि, ये सब करने की उसकी हिम्मत कैसे हुई है ? क्योंकि,हार बार ऐसे करने से उसे कुछ नहीं मिलने वाला है। भानु को विश्वा उल्टा जवाब देता है। जहां वापस से भानु उसे थप्पड़ मार देती है और कहती है धीरज अब उसका पति है और कोई नहीं है इसलिए उसे अब समझना चाहिए। भानु सोफे पर बैठती है और यश को पागल कुत्ता कहती है जो कभी भी किसी को भी काट सकता है।

धीरज की खुल गई पोल ?

विद्या धीरज से कहती है कि, उसकी ही गलती है। जो उसने रजी और धीरज की शादी करवा दी। आज सभी लोग धीरज के जान के पीछे पड़े हुए है। विद्या को धीरज माफी मांगने से मना करता है और कहता है ऐसा कुछ भी नहीं है बस उसे दुःख है कि, पापा ने उसकी बात सुनी नहीं है और ना ही समझी है। वही दूसरी तरफ महादेव से जुड़ी कई बातें धीरज को याद आती है। वही धीरज अपने कमरे में पट्टी लगा रहा होता है जो उसे नहीं लग रहा होता है। जिसके बाद धीरज को मदद करने के लिए रजी आती है और धीरज उस पर इल्जाम लगाता है जो भी हुआ ये सब में उसके भाई बहन का हाथ है। ऐसे में, रजी उस पर गुस्सा करती है क्योंकि शक की आदत उसकी खत्म नहीं हो रही है। धीरज अपने भाई के पास आता है जहां सभी लोग पुरानी बातों को याद करता है। ऐसे में, केतन अपनी लव स्टोरी बताता है और कि किस तरह नर्मदा कॉलेज के टाइम से उसके पीछे थी। लेकिन असल में केतन नर्मदा के पीछे होता है। बातचीत के दौरान नर्मदा वहां आती है और सभी लोग केतन का मजाक बनाते है। वही रजी भी आती है धीरज की दवाई देने के लिए और धीरज – रजी से सभी लोग उनकी प्रेम कहानी जानना चाहते है। बात को संभालने के लिए नर्मदा कहती है उसे पता है और नर्मदा दिवाली के समय की बात बताती है कि, उस समय से शुरू हुआ है। केतन इस बीच कहता है पिछली दिवाली तो बाहर गए थे ना ? गंगा स्नान करने के लिए ? नर्मदा और धीरज को समझ नहीं आता है वो क्या झूठ बोले अब ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अगले दिन महादेव विश्वा को गाड़ी में बांधकर दीवार से टक्कराने की कोशिश करता है। लेकिन विश्वा माफी मांग लेता है। जहां महादेव यश को भी उसके परिवार से दूर रहने के लिए कहता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here