महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 28th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब भानु करती है एक बार फिर से नया तमाशा।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत भानु से होती है। जिसे रजी कहती है घर में किसी को कुछ भी नहीं पता है। वो बवाल कर रही है।
भानु का गुस्सा
भानु महादेव पर इल्जाम लगाती है कि, किस तरह से महादेव ने उसे खराब कर दिया है पैसों के लिए। क्योंकि, आज तक रजी ने नौकरी नहीं की थी और आज उसने वेटर की नौकरी की है। भानु रजी को ये करने के लिए मना करती है। जिसके बाद रजी कहती है वो किसी के कहने पर नौकरी नहीं छोड़ने वाली है। ऐसे में अब रजी कहती है कि, चाहे कुछ भी हो जाए वो ये काम करेगी। विद्या रजी को समझाती है लेकिन रजी कुछ भी नहीं कहती है। वही दूसरी तरफ भानु वहां से चली जाती है के घर में आते ही महादेव रजी से पैसे के लिए पूछता है वो क्यों करना चाहती थी ? रजी कहती है अपने लिए करना चाहती है। वही रजी का साथ नर्मदा भी देती है और कहती है अगर वो करना चाहती है तो उसमें गलत क्या है ? नर्मदा महादेव से कहती है कि, चीजों को समझना होगा। लेकिन केतन नर्मदा को बीच में कहने से मना कर देती है और रजी महादेव से भी कहती है कि, वो नौकरी किसी भी हालत में नहीं छोड़ने वाली है। केतन नर्मदा पर गुस्सा करता है और उसे कमरे में कहता है वो रजी का साथ इसलिए दे रही है क्योंकि, नर्मदा भी कुछ ऐसा ही करना चाहती है। लेकिन नर्मदा कुछ कहती उसे पहले ही महादेव उसके कमरे में आता है और नर्मदा को नौकरी करने की इजाजत देता है जिसकी वजह से वो बहुत खुश होता है।
नर्मदा की खुशी
भानु अपनी मां को रजी की करामाती बताती है जिसके बाद रजी और महादेव को लेकर भानु की मां कहती है कि, हमारे दिए हुए संस्कार है इसलिए वो ऐसा कुछ नहीं कर सकते है। धीरज रजी को बात समझाने की कोशिश करता है लेकिन रजी बात सुने को तैयार नहीं होती है। वही, विद्या को नर्मदा अपनी खुशियां बांटने आती है। लेकिन विद्या बताती है कि, किस तरह से महादेव और धीरज के बीच बहस हो गया है। विद्या फैसला करती है कि, अब शायद सच बताने का समय आ गया है। कमरे में आते ही विद्या महादेव को सच बताने की बात करती है। जहां वो सपना देखने लग जाती है कि, महादेव को पहले से ही बात पता है क्योंकि, जिस तरह से दोनों झगड़ा करते है। दोनों के बीच प्यार नजर नहीं आता है। विद्या से महादेव अपना रिश्ता खत्म करने की बात करता है लेकिन ये सब एक सपना होता है। महादेव विद्या को सपने से बाहर लाता है और उसे बताता है कि, किस तरह से धीरज और रजी में बहस होती रहती है। तब तक लाजवंती का फोन आता है और उसे मिलने के लिए कहा जाता है।
धीरज ने मानी रजी की बात
अगली सुबह धीरज को रजी समझाती है कि, अभी धीरज को खुद नहीं पता है वो क्या करना चाहता है ? उसे खुद कुछ समझ नहीं आता है अगर वो रजी को भी रोकेगा तो सही नहीं होने वाला है। दोनों में डील होती है कि, अब आज अगर धीरज को नौकरी नहीं मिली तो, रजी कल से नौकरी करेगी। अगली सुबह भानु के घर मैडी आता है जिसे भानु के रिश्ता होने वाला होता है। भानु डांस करती है जिसकी तस्वीर मैडी लेता है लेकिन भानु डिलीट करने के लिए कहती है। भानु की मां वहां आती है और भानु को ठीक से बात करने के लिए कहती है क्योंकि, अच्छे से काम नहीं करेगी तो रिश्ता नहीं होगा। भानु बार – बार शादी के लिए मना करती है लेकिन, भानु की मां सुनती नहीं है। वही धीरज याद करता है कॉलेज जाते वक्त की बाइक भी महादेव की दी हुई है। जिसके बाद महादेव को वो बाइक की चाभी दे देता है और सभी लोग समान रखकर निकल जाते है मोगरा से मिलने के लिए। भानु और यश पता लगाने की कोशिश करते है अब आशीष का रिश्ता किस परिवार में जुड़ रहा है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नर्मदा मोगरा को हार पहनाती है और उसे कहती है सिकंदर के बारे में रजी ने उसे सब बता दिया है। अब क्या वो वापस से सिकंदर से मिली थी ? वही दूसरी तरफ पानी की बॉटल को ट्रक में रखने का काम धीरज करता है। जहां अचानक से उसे चोट लग जाता है क्योंकि, वो हाथ से गिर जाता है। इस दौरान ही महादेव की गाड़ी वहां से निकलती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

