33 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 27th अप्रैल 2026 :  रजी पकड़ी गई चोरी ? भानु का फुटा गुस्सा

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 27th अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब रजी को काम करता देख फूट गया है भानु का गुस्सा।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां, महादेव घर में शादी के कार्ड की डिजाइन देख रहा होता है और सभी को भी यही कहता है करने के लिए।

मोगरा की चाल

विद्या को धीरज की याद आती है कि, धीरज रहता तो ये सब चीज में उसको कोशिश पूरी रहती है। नर्मदा विद्या को समझाती है और कहती है कि, धीरज और रजी जभी आयेंगे तभी उसे विद्या खाना खिला देगी। इस बीच ही विद्या के अशांत मन को नर्मदा शांत करवाती है। वही अब मोगरा और उसकी मां अब चाहती है आशीष से बात बढ़ाना। जहां, अब दोनों को बात करता देख केतन और सत्या दोनों ही आशीष का मजाक बनाते है लेकिन तब तक वहां महादेव आ जाता है और सभी को अपना – अपना काम करने के लिए कहता है। आशीष और मोगरा की बात होती है। जहां, मोगरा बिल्कुल अपनी मां के कहने पर उसे हर एक घंटे में उसे बात करती है। नर्मदा केतन को बात समझाने की कोशिश करती है कि, लोग उसे सही नहीं लग रहे है। लेकिन केतन ये सब बात पर ध्यान देने से केतन मना करता है क्योंकि, जितना केतन में उन लोगों को समझा है वो लोग बहुत ही ज्यादा अच्छे है। केतन नर्मदा को ये सब बातें सोचने से भी मना करता है।

भानु का गुस्सा

वही विद्या बाहर इंतजार करती है और विद्या सभी का खाना लगा देती है। जिसके बाद विद्या महादेव को धीरज और रजी का इंतजार करने के लिए कहती है। लेकिन महादेव रुकता नहीं है। वो कहता है जिसे भूख लगी है वो खा लेगा। महादेव कुछ परिवार के सदस्य से बात करते हुए खाता है और तभी मोगरा की मां का फोन आता है जिसके लिए महादेव उसे बात करता है और उसे कहता है कि, शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है अब उसे समझना होगा कि जल्द से जल्द शादी करनी है। महादेव इस बात के लिए तैयार हो जाता है। वही मोगरा और आशीष की नजदीकियां देखने मिलती है। रजी और धीरज घर आते है जहां, विद्या खाना खाने के लिए धीरज के लिए कमरे में लेकर आती है लेकिन धीरज भी खाना नहीं खाता है और ना ही, रजी खाती है। रजी का मन टूट जाता है पूरी तरह जिसके बाद विद्या भी इमोशनल होकर वहां से चली जाती है। अगली सुबह भानु की मां रिश्ते की बात करती है भानु से लेकिन भानु इस चीज के लिए तैयार नहीं होती है। जिसके बाद भानु और यश अपने काम के लिए निकल जाते है। लेकिन, भानु वही कैफे में जाती है। जहां, रजी काम कर रही होती है। रजी का पहला दिन होता है काम पर जिसकी वजह से वो चीजों को खराब कर देती है। इस बीच धीरज अपने दोस्त के साथ काम को लेकर परेशान होता है। क्योंकि, काम की वजह से ही उन्हें चिंता होती रहती है। भानु काम करते हुए रजी को देखती है क्योंकि, गलती होने पर मैनेजर उसे बहुत ही ज्यादा बुरी तरह डांट लगाता है। रजी भानु को ऐसा करने से मना करती है लेकिन भानु सुनती नहीं है। वही घर आकर भानु अपनी मां को ये सब बातें बताती है जिसके बाद वो महादेव से बात करने का फैसला करती है और रजी इस चीज के लिए बाहर मना करती है। रजी से धीरज कहता है उसने क्या नया अब किया है ? रजी की बात सुने बिना महादेव को भानु बाहर बुलाती है और कहती है वो कि, उसकी दुश्मनी का बदला अब रजी से निकल रहा है ? महादेव धीरज से कहता है कि, अब क्या किया है उसने ? भानु कहती है बहु के साथ उसने जो भी किया है सही नहीं किया है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, महादेव रजी के लिए फैसला करता है कि वो अब नौकरी नहीं करेगी। जिसके बाद रजी कहती है वो जाएगी। धीरज रजी को मना करता है। लेकिन, रजी धीरज को कुछ भी कहने से मना करती है और कहती है कि, उसे बातों को समझना होगा और वो जाएगी नौकरी पर।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here