31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 22nd मई 2026 : रजी ने लिया बदला ? महादेव का फूटा गुस्सा

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 22nd मई 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां नर्मदा घर में आते ही करने वाली है नया तमाशा।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव और उसके परिवार से होती है। जहां रजी सभी से माफी मांगती है। ऐसे में अब महादेव सारी चीजों को भूल जाने के लिए कहता है और कहता है कि, उसे अब शादी पर ध्यान देना चाहिए।

रजी का फैसला

आशीष के आ जाने के बाद महादेव और विद्या आशीष और मोगरा की शादी करवा देते है। इस बीच ही धीरज रजी को अकेले में थैंक यूं कहता है क्योंकि, रजी ने बहुत कुछ से उसकी मदद की है। ऐसे में अब रजी धीरज को कहती है सभी के सामने उसने भी रजी की मदद की है इसलिए भी उसे थैंक यूं लेकिन उसे ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। वही हंसी खुशी आशीष और मोगरा की शादी होती है और लाजवंती को उसका पति कहता है प्लान कामयाब हो गया है। इस कामयाबी में उसे भी उसका साथ रखना होगा।

महादेव का गुस्सा

विदाई समय मोगरा की मां उसे कहती है घर की वो बड़ी बहु है और इस घर के बाद सबसे ज्यादा लोग उसे ही पसंद करते है। घर में हंसी खुशी मोगरा का वेलकम किया जाता है। जहां मोगरा इमोशनल हो जाती है विदाई के समय लेकिन अब नर्मदा फैसला करती है उसने जो भी मोगरा के साथ किया है उसे अब भूलना होगा और आगे मोगरा के साथ बढ़ना होगा इसलिए न रजी भी उसकी मदद करती है। वही मोगरा के घर आते ही विश्वा बाहर निकलता है ओर पूरे परिवार की बेइज्जती करता है। जहां महादेव आज के लिए झगड़ा करने से मना करता है और उसे कहता है आज के लिए घर में शांति रहने देते है। मोगरा के घर में जाते ही सभी उसे आशीर्वाद देते है और जिसके बाद महादेव बदला लेने के लिए विश्वा के घर जाता है और घर में घुसते ही उसे थप्पड़ मार देता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी को डर लगा रहता है कि कही महादेव अब उसके भाई के साथ कुछ ना करे। वही महादेव विश्वा को घर से निकालता है और जमकर पीटता है। लेकिन सही समय पर रजी महादेव के पैरों में गिर जाती है। मोगरा रजी को गद्दार कहती है क्योंकि उसने घर का नहीं भाई का साथ दिया है। ऐसे में अब मोगरा को नर्मदा कुछ भी कहने के लिए मना करती है लेकिन मोगरा उसे इज्जत से बात करने के लिए कहती है क्योंकि दोनों से बड़ी है वो।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here