29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 21st अक्टूबर 2026: रजी और धीरज की शादी में शामिल हुई भानु ?

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 21st अक्टूबर 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब भानु रजी से बदला लेने के लिए हो गई है तैयार।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी से होती है। जहां रजी और धीरज की शादी की तैयारी चल रही होती है और इस बीच ही रजी अपनी शादी को लेकर खुश होती है। क्योंकि इस शादी में भाई भी उसका शामिल है।

रजी – धीरज की शादी

वही अब धीरज के पगड़ी वाली रस्म के लिए विद्या और सभी लोग आते है। लेकिन सत्तू ये करना चाहता है। जहां महादेव और सत्तू में बहस होती है। लेकिन महादेव ये मौका लेता है और इस मौके के बाद रजी और धीरज की शादी की शुरुआत होती है। जहां महादेव अब रजी के लिए धीरज को समझाता है और दोनों के बीच बाप बेटे का संबंध देखने को मिलता है। वही अब नर्मदा और विद्या धीरज की एक रस्म करते है। जहां विद्या की चीजों की डिमांड की जाती है। लेकिन यहां भी विद्या अपने लिए नहीं बल्कि रजी के लिए ही मांगती है क्योंकि दोनों ने अपने रिश्ते में बहुत कुछ समझा हुआ है। वही अब नर्मदा और धीरज इस मांग को पूरा करते है और नर्मदा तारीफ करती है विद्या क्योंकि यहां भी विद्या ने रजी के लिए मांगा अपने लिए कुछ नहीं मांगा है।

भानु की एंट्री

वही रजी और धीरज मंडप में बैठने की तैयारी करते है। जहां दोनों को देखकर हर कोई खुश होता है। वही मोगरा की मां अपने पति पर चिल्लाती है क्योंकि उसके पति ने क्रीम बिना पूछे यूज किया है। जिसके बाद अब भानु को लेकर यश का फोन आता है कि वो आ गई है। जहां अब भानु को देखने के लिए लाजवंती भी काफी ज्यादा खुश होती है। रजी की शादी में विश्वा आया हुआ होता है और इस बीच ही रजी धीरज को भी सब कुछ भुलाने की बात करती है। जहां धीरज उसकी बात को मान लेता है। विश्वा को प्रिया परेशान करती है। लेकिन उसकी हालत देखकर वो कहती आज उन्हें माफी मिल जाती है। वही अब भानु को जोरदार एंट्री होती है रजी और धीरज की शादी में।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी धीरज का गठबंधन भानु करती है और भानु कहती है इसमें उसने शगुन के साथ – साथ अपनी नफ़रत को भी मिलाया हुआ है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here