27 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 21st अगस्त 2026: विद्या ने मांगी रजी से माफी ? मोगरा को हुआ शक

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 21st अगस्त 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब नर्मदा का सच आ गया है रजी के सामने।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी से होती है। जहां रजी के साथ बाहर विद्या भी आती है और उसे कहती है किस तरह से रजी पर उसे भरोसा है।

मोगरा की चाल

इस भरोसे की वजह से रजी इमोशनल हो जाती है और कहती है कि विद्या का भरोसा अगर साथ रहेगा तो वो कोई भी जंग जीत सकती है। जिसके बाद विद्या उसे अपनी बेगुनाही जल्द से जल्द बाहर लाने की बात करती है और ये सब में रजी कहती है उसका साथ धीरज भी देता है। ऐसे में अब रजी काफी ज्यादा परेशान हो जाती है। लेकिन रजी और धीरज अपने मिशन पर निकला जाते हैं। जहां इलेक्ट्रॉनिक के दुकान पर रजी और धीरज जाते है और पता करते है कि इस दुकान से नर्मदा ने क्या लिया था ? नर्मदा के बारे में पता चलता है कि, उसने एक फोन ली थी जो वॉयस बदलकर यूज कर रही है। ऐसे में अब रजी और धीरज का प्लान नया बनता है और दोनों मिलकर एक नंबर से प्रैंक कर नर्मदा को बुलाते है।

नर्मदा की शर्त

विद्या रजी से कहती है कि किस तरह से रजी ने समझने की कोशिश की हुई है। वही नर्मदा को फोन आता है और तुरंत वो बाहर निकल जाती है। जहां वो धीरज को देखती है और उसके बाद रजी को। रजी नर्मदा को कहती है क्या चल रहा है ये ? इतना भरोसा होने के बाद भी ऐस क्यों कर रही है ? नर्मदा अपना सच बताती है कि, किस तरह से उसने वो रात वीडियो देख ली थी और फोन से डिलीट भी कर दिया था। क्योंकि वो घर के चीजों को बदलना चाहती है। ऐसे में नर्मदा बताती है उसे भरोसा है कि, उसके बच्चे को रजी कभी भी कुछ नहीं होने देगी। जिसके बाद घर परिवार के नियम को बदलने की बात रजी करती है और इस नियम को लेकर धीरज रजी बात को समझते है कि मोगरा पापा के पसंद की है। इसलिए उसकी हां में ही सबकी हां है। लेकिन अब हमें अपना कुछ करना है। वही अब मोगरा को शक जाता है घर में ना ही रजी है ना ही नर्मदा ? कहां चले गए है ? लाजवंती कहती है दोनों की दोस्ती कभी भी टूट नहीं सकती है। मोगरा अब सच का पता लगाने बाहर जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, रजी सभी के सामने सच लेकर आ जाती है। जहां, अब नर्मदा और रजी दोनों ही मिलकर मोगरा को घर से बाहर कर देते है। लेकिन, मोगरा जाते – जाते कहती है घर एक दिन उसका होगा और सब कुछ वो लेकर रहेगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here